विज्ञान के शोधार्थियों का नौ अप्रैल को होगा प्रेजेंटेशन

मुंगेर विश्वविद्यालय के रिसर्च डेवलपमेंट काउंसिल की ओर से नौ अप्रैल को विज्ञान संकाय के शोधार्थियों का पीपीटी प्रेजेंटेशन लिया जायेगा
मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के रिसर्च डेवलपमेंट काउंसिल की ओर से नौ अप्रैल को विज्ञान संकाय के शोधार्थियों का पीपीटी प्रेजेंटेशन लिया जायेगा. जिसमें शोधार्थियों के चल रहे शोध कार्य की प्रगति का अवलोकन काउंसिल द्वारा किया जायेगा. यूजीसी के गाइडलाइन के अनुसार विश्वविद्यालय के रिसर्च डेवलपमेंट काउंसिल द्वारा प्रत्येक छह माह में शोधार्थियों के शोध कार्यों के प्रगति का अवलोकन और समीक्षा की जाती है. इसको लेकर नौ अप्रैल को विज्ञान संकाय के शोधार्थी अपने चल रहे शोध कार्य के प्रगति का रिर्पोट पीपीटी के माध्यम से काउंसिल के समक्ष प्रस्तुत करेंगे. इसे लेकर विश्वविद्यालय ने सभी सुपरवाइजरों को संबंधित शोधार्थियों को ससमय विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सभागार में उपस्थित होने को लेकर सूचित करने का निर्देश दिया गया है. बताया गया कि पीपीटी प्रजेंटेशन पूर्वाह्न 11 बजे से आरंभ होगा. नौ अप्रैल को विज्ञान संकाय के कुल 25 शोधार्थी अपने शोध पत्रों का प्रगति रिर्पोट प्रस्तुत करेंगे. हलांकि इसके बाद अन्य संकायों का भी प्रगति रिर्पोट का अवलोकन व समीक्षा रिसर्च डेवलपमेंट काउंसिल द्वारा किया जायेगा. इसके लिये बाद में सूचना घोषित की जायेगी. बता दें कि रिसर्च डेवलपमेंट काउंसिल द्वारा विश्वविद्यालय के कुलपति के अतिरिक्त रिसर्च डेवलपेंट काउंसिल के हेड व संबंधित शोधार्थियों के सुपरवाइजर मौजूद रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




