BJP के प्रचार में बवाल, कार्यकर्ताओं ने TMC प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, ‘मार का बदला मार’ की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

Bjp Candidate Soumen Karfa Campaign Vandalized West Bengal Election 2026

BJP Candidate Soumen Karfa Campaign Vandalized: पूर्व बर्धमान जिले के भाटार में भाजपा उम्मीदवार के गांव में घुसते ही विरोध शुरू हो गया. भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय युवकों में भिड़ंत. प्रत्याशी ने दी ‘मार का बदला मार’ की चेतावनी.

विज्ञापन

BJP Candidate Soumen Karfa Campaign Vandalized: बर्धमान/पानागढ़, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार के दौरान पूर्व बर्धमान जिले के भाटार विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. भाजपा प्रत्याशी सौमेन करफा जब नित्यानंदपुर अंचल के मंजुला गांव में जनसंपर्क कर रहे थे, तभी कुछ स्थानीय युवकों ने उनके प्रचार अभियान को बाधित करने की कोशिश की. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुद मोर्चा संभाल लिया. विरोध कर रहे युवकों को गांव से खदेड़ना शुरू कर दिया. देखते ही देखते इलाके में तनाव फैल गया. लोगों को शांत करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा.

विज्ञापन

मार का बदला अब मार से होगा : सौमेन करफा

प्रचार में बाधा से नाराज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सौमेन करफा ने कड़ा रुख अख्तियार किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के बढ़ते जनाधार से बौखलाकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के समर्थक इस तरह की हरकतें कर रहे हैं. करफा ने कहा- हम अब डरने वाले नहीं हैं. अगर हम पर हमला होगा, तो मार का बदला अब मार से ही दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का आधी रात वाला अल्टीमेटम, आज ही होगा 60 लाख दावों पर फैसला

TMC का पलटवार – यह भाजपा की गुटबाजी

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के स्थानीय नेतृत्व ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. टीएमसी नेताओं ने कहा कि इस घटना में उनकी पार्टी का कोई हाथ नहीं है. उनके अनुसार, यह भाजपा के भीतर चल रही आपसी गुटबाजी का नतीजा है. भाजपा के ही एक गुट के लोगों ने अपने उम्मीदवार का विरोध किया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

BJP Candidate Soumen Karfa Campaign Vandalized: इलाके में पुलिस का पहरा

मंजुला गांव में हुई इस धक्का-मुक्की और हंगामे के बाद पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है. हालांकि, पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है, लेकिन दोनों पार्टियों के बीच जारी जुबानी जंग ने भाटार के राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है. चुनाव से ठीक पहले इस तरह की झड़पों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में एसआईआर के बाद मतदाता सूची जारी होने से पहले सुरक्षा कड़ी

बेहाला पश्चिम में बवाल, TMC उम्मीदवार रत्ना चट्टोपाध्याय पर FIR, चुनाव कार्यालय में तोड़फोड़ का आरोप

ममता बनर्जी ने अमित शाह पर बोला हमला- ‘मोटा भाई’ के डर से नहीं झुकेगा बंगाल, ड्रोन उड़ाकर मुझे मारने की रची साजिश

हावड़ा में डीएम कार्यालय के सामने TMC-CPM कार्यकर्ता भिड़े, सुरक्षा बलों ने संभाला मोर्चा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola