अतिथि शिक्षकों के मानदेय मद में एमयू को सरकार से मिलेगा 8.24 करोड़

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मुंगेर विश्वविद्यालय को अपने अतिथि शिक्षकों के लिये सरकार से 8.24 करोड़ रूपये वेतन मद में मिलने वाला है.
प्रतिनिधि, मुंगेर लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मुंगेर विश्वविद्यालय को अपने अतिथि शिक्षकों के लिये सरकार से 8.24 करोड़ रूपये वेतन मद में मिलने वाला है. जिसे लेकर शिक्षा विभाग के अपर सचिव संजय कुमार ने महालेखाकार पटना को पत्र भेजा गया. जिसमें एमयू के लिये अतिथि शिक्षकों के मद में 8.24 करोड़ रूपये के राशि की सरकार से स्वीकृति मिलने की बात कही गयी है. अपर सचिव द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय के तहत कार्यरत अतिथि शिक्षक/अंशकालिक शिक्षकों के मानदेय भुगतान को लेकर सरकार से वेतानदि मद में कुल 8 करोड़ 24 लाख 50 हजार रूपये की स्वीकृति दी गयी है. वहीं विश्वविद्यालय को राशि प्राप्ति के एक माह में उक्त राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र विभाग को देना होगा. वहीं यदि एक माह में भुगतान नहीं होता है तो दोबारा उक्त राशि के उपयोग को लेकर विश्वविद्यालय को विभाग से स्वीकृति प्राप्त करनी होगी. जबकि तीन माह तक भुगतान नहीं होने की स्थिति में उक्त राशि सरकार द्वारा वापस ले ली जायेगी. विदित हो कि साल 2023 के जनवरी माह में एमयू द्वारा अपने 17 अंगीभूत कॉलेजों के लिये कुल 160 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की गयी थी. जिसके 11 माह का कार्यकाल दिसंबर 2023 में पूरा हो गया था. इसके बाद जनवरी 2024 में विश्वविद्यालय द्वारा इसमें से 117 अतिथि शिक्षकों को अगले 11 माह का सेवा विस्तार दिया गया है. लेकिन इन दो सालों में एमयू प्रशासन को सरकार से अतिथि शिक्षकों के मानदेय मद में राशि नहीं मिलने के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन अपने पूर्व में कार्यरत अतिथि शिक्षकों सहित वर्तमान में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को मानदेय तक नहीं दे पाया है. जिसके कारण पूर्व में तो अतिथि शिक्षकों का कार्यकाल बिना मानदेय के ही समाप्त हो गया. वहीं वर्तमान में कार्यरत 117 अतिथि शिक्षक भी पिछले 5 माह से बिना नियमित मानदेय के कार्य कर रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




