स्नातक सेमेस्टर-1 के लिए दो दिन विस्तारित की गयी ऑन-द-स्पॉट नामांकन की तिथि
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Jul 2024 6:20 PM
नये आवेदन का भी मौका, रिक्त सीटों का डिटेल वेबसाइट पर अपलोड
नये आवेदन का भी मौका, रिक्त सीटों का डिटेल वेबसाइट पर अपलोड, प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने 33 अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर ऑन-द-स्पॉट प्रक्रिया को दो दिनों के लिये विस्तारित कर दिया गया है. इसमें विश्वविद्यालय द्वारा उक्त सत्र के लिये 3 से 4 जुलाई के बीच का समय दिया गया है. जिसकी सूचना विश्वविद्यालय द्वारा जारी कर दी गयी है. वहीं विश्वविद्यालय द्वारा कॉलेजों में रिक्त सीटों का डिटेल भी वेबसाइट पर डाल दिया गया है. एमयू के नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 के लिये ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया को दो दिनों के लिये विस्तारित कर दिया गया है. इसमें उक्त सत्र के लिये 3 से 4 जुलाई के बीच विद्यार्थी पहले आओ, पहले पाओ के तर्ज पर नामांकन ले सकते हैं. वहीं इस दौरान पूर्व में नामांकन को लेकर आवेदन से वंचित विद्यार्थी भी नये आवेदन के साथ नामांकन ले सकते हैं. उन्होंने बताया कि नामांकन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. बता दें कि उक्त सत्र में तीन मैरिट लिस्ट सहित ऑन-द-स्पॉट प्रक्रिया के तहत अबतक कुल 38,447 विद्यार्थी नामांकन ले चुके हैं. इसमें कला संकाय में 32,932, विज्ञान संकाय में 5,122 तथा वाणिज्य संकाय में 393 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










