लड़की भगाने के आरोप में पिता गिरफ्तार

संग्रामपुर : रामपुर पंचायत अंतर्गत खैरा गांव के नरेश सिंह ने एक अप्रैल को शादी की नीयत से पुत्री मोनी कुमारी के भगाने को लेकर संग्रामपुर थाना कांड संख्या 33/17 दर्ज कराया गया था. इसमें सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भिरहट्टी गांव के युवक विकास कुमार, उसके पिता सिरमिर्ची शर्मा एवं माता बबीता देवी को नामजद […]
संग्रामपुर : रामपुर पंचायत अंतर्गत खैरा गांव के नरेश सिंह ने एक अप्रैल को शादी की नीयत से पुत्री मोनी कुमारी के भगाने को लेकर संग्रामपुर थाना कांड संख्या 33/17 दर्ज कराया गया था. इसमें सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भिरहट्टी गांव के युवक विकास कुमार, उसके पिता सिरमिर्ची शर्मा एवं माता बबीता देवी को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. सब इंस्पेक्टर हरिद्वार पांडेय ने रविवार को भिरहट्टी गांव में छापेमारी कर सिरमिर्ची शर्मा को गिरफ्तार किया. अनुसंधानकर्ता के अनुसार बहुत जल्द विकास एवं मोनी को भी बरामद कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










