स्केटिंग से 2500 किमी की धार्मिक यात्रा कर गांव लौटा सन्नी, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

Updated:
विज्ञापन

सन्नी का स्वागत करते ग्रामीण

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुंगेर के बैजलपुर गांव निवासी सन्नी कुमार ने स्केटिंग के जरिए सुल्तानगंज से केदारनाथ तक की 2500 किलोमीटर की धार्मिक यात्रा मात्र 53 दिनों में पूरी कर रिकॉर्ड बनाया है. मंगलवार को गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और युवाओं ने इस साहसी युवक का भव्य स्वागत कर उसकी उपलब्धि को सराहा.

विज्ञापन

मुंगेर, असरगंज से हिमांशु कुमार सिंह कि रिपोर्ट: मुंगेर जिले के असरगंज प्रखंड अंतर्गत बैजलपुर गांव निवासी सन्नी कुमार ने अपनी मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर एक अनूठी मिसाल पेश की है. सन्नी ने स्केटिंग के माध्यम से 2500 किलोमीटर की लंबी धार्मिक यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की है. 53 दिनों की कठिन यात्रा के बाद जब वह मंगलवार को अपने पैतृक गांव लौटा, तो ग्रामीणों ने पलक-पांवड़े बिछाकर उसका स्वागत किया. युवाओं ने फूल-मालाओं और अंगवस्त्र के साथ सन्नी का अभिनंदन किया, जिससे गांव में जश्न का माहौल रहा.

विज्ञापन

सुल्तानगंज से केदारनाथ तक का सफर स्केटिंग के नाम

शैलेश सिंह के 22 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार ने अपनी इस यात्रा की शुरुआत सुल्तानगंज स्थित उत्तरवाहिनी गंगा से जल लेकर की थी. सन्नी ने स्केटिंग करते हुए काशी विश्वनाथ, प्रयागराज, वृंदावन और राजस्थान के खाटू श्याम धाम होते हुए उत्तराखंड के केदारनाथ धाम तक की दूरी तय की. सन्नी ने बताया कि इस यात्रा के लिए उन्होंने 90 दिनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन अपने दो साथियों (मोकामा और पंडारक निवासी) के सहयोग से इसे महज 53 दिनों में ही पूरा कर लिया.

मंदिरों में विश्राम और जनसहयोग से मिली सफलता

अपनी यात्रा के अनुभवों को साझा करते हुए सन्नी ने बताया कि पूरी यात्रा के दौरान उन्हें रास्ते में लोगों का भरपूर प्रेम और सहयोग मिला. वे विश्राम के लिए अधिकतर मंदिरों का ही सहारा लेते थे. सन्नी ने कहा कि गांव लौटने पर जो सम्मान उन्हें मिला है, उसने उनकी सारी थकान मिटा दी है.

युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

सन्नी कुमार ने क्षेत्र के युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि अगर मन में दृढ़ इच्छाशक्ति, कड़ी मेहनत और लक्ष्य के प्रति पूर्ण समर्पण हो, तो कोई भी मंजिल कठिन नहीं है. स्वागत समारोह के दौरान सूरज कुमार, शुभम कुमार, राकेश कुमार, रवीश कुमार, सुजीत कुमार, सौरभ कुमार, आशीष कुमार, अमरजीत कुमार, सत्यम कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण और युवा मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन