अब नहीं लगेगा ब्लॉक, सुलतानगंज में फुट ओवर ब्रिज का कार्य हुआ पूरा

Published by :Divyanshu Prashant
Published at :11 May 2026 3:39 PM (IST)
विज्ञापन
अब नहीं लगेगा ब्लॉक, सुलतानगंज में फुट ओवर ब्रिज का कार्य हुआ पूरा

कामाख्या दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल

सुल्तानगंज में नए फुट ओवर ब्रिज का काम पूरा होने के बाद जमालपुर-भागलपुर रेल खंड पर सोमवार रात से ट्रैफिक और पावर ब्लॉक समाप्त कर दिया गया है. रविवार के अंतिम ब्लॉक के कारण कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल सोमवार को सवा चार घंटे की देरी से जमालपुर पहुंची, लेकिन अब परिचालन सामान्य होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट: पूर्व रेलवे मालदा रेल मंडल के साहिबगंज लूप लाइन अंतर्गत जमालपुर-भागलपुर रेल खंड के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. सुलतानगंज रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़े नए फुट ओवर ब्रिज (FOB) के निर्माण को लेकर लिया जा रहा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक अब समाप्त हो गया है. सोमवार, 11 मई की रात से इस खंड पर किसी भी प्रकार का ब्लॉक नहीं लिया जाएगा, जिससे ट्रेनों का परिचालन सामान्य होने की उम्मीद है.

तीन दिनों तक रहा ब्लॉक का असर

गौरतलब है कि सुलतानगंज में निर्माण कार्य के लिए रेलवे ने 8 मई से 10 मई तक ब्लॉक निर्धारित किया था. यह ब्लॉक प्रतिदिन रात्रि 9:30 बजे से मध्य रात्रि 2:20 बजे तक लिया जा रहा था. इस दौरान कई ट्रेनों को रद्द किया गया था, जबकि कई ट्रेनों के समय में बदलाव (रीशेड्यूल) किया गया था. सुल्तानगंज में कार्य सफलतापूर्वक पूरा होने के कारण रेल प्रशासन ने अब सोमवार से ब्लॉक की बाध्यता को खत्म कर दिया है.

ब्रह्मपुत्र मेल 4 घंटे से अधिक की देरी से पहुंची जमालपुर

रविवार की मध्य रात्रि लिए गए ब्लॉक का असर सोमवार को भी देखने को मिला. गाड़ी संख्या 15758 अप कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल अपने निर्धारित समय सुबह 9:14 बजे के बजाय करीब 4:15 घंटे की देरी से दोपहर 1:24 बजे जमालपुर पहुंची. देरी के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

मंगलवार से सामान्य होगा परिचालन

स्थानीय रेल अधिकारी ने जानकारी दी कि ब्लॉक की वजह से ही ब्रह्मपुत्र मेल को कामाख्या स्टेशन से ही उसके निर्धारित समय शाम 4:55 बजे के बजाय रात 7:48 बजे रवाना किया गया था. अधिकारियों के अनुसार, चूंकि अब ब्लॉक लेने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, इसलिए मंगलवार से ब्रह्मपुत्र मेल समेत अन्य सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर जमालपुर स्टेशन पहुंचेंगी.

विज्ञापन
Divyanshu Prashant

लेखक के बारे में

By Divyanshu Prashant

Divyanshu Prashant is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन