दो दिनों में 11 शराबी गिरफ्तार 50 लीटर शराब बरामद

मुंगेर : मुंगेर पुलिस द्वारा पिछले दो दिनों से शराबियों एवं शराब कारोबारी के खिलाफ चलाये जा विशेष अभियान में पुलिस को भारी सफलता मिली है. एक और जहां पुलिस ने 11 शराबियों को गिरफ्तार किया. वहीं 50 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद की है. शुक्रवार को नयारामनगर थाना पुलिस ने एक लीटर अवैध […]
मुंगेर : मुंगेर पुलिस द्वारा पिछले दो दिनों से शराबियों एवं शराब कारोबारी के खिलाफ चलाये जा विशेष अभियान में पुलिस को भारी सफलता मिली है. एक और जहां पुलिस ने 11 शराबियों को गिरफ्तार किया. वहीं 50 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद की है. शुक्रवार को नयारामनगर थाना पुलिस ने एक लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ दो पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया गया. जो इटहरी गांव के रंजन सिंह उर्फ रंजन चौधरी एवं दीपक कुमार सिंह है.
जबकि बरियारपुर पुलिस ने कल्याण टोला निवासी शंकर मंडल एवं बच्चन मंडल को रायल स्टैग के 375 एमएल के तीन बोतल के साथ गिरफ्तार किया. जमालपुर थाना पुलिस ने मदन कुमार, छोटू मंडल, मनु मंडल को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया. धरहरा थाना द्वारा मुफस्सिल थाना के नरेश कुमार, टुनटुन कुमार एवं लड़ैयाटांड थाना की पुलिस ने दिलीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार को नशे की हालत में गिरफ्तार किया. असरगंज पुलिस ने राजु सिंह एवं अमित कुमार को गिरफ्तार किया है.
इधर शनिवार को जमालपुर थाना पुलिस ने रामचंद्रपुर सिंचाई विभाग के समीप छापेमारी कर 16.5 लीटर शराब लावारिस अवस्था में बरामद किया. जबिक लोको गेट के समीप छापेमारी कर 12 लीटर देशी शराब के साथ विजय भुट्टा को गिरफ्तार किया. जो छोटी केशोपुर का रहने वाला है. कासिम बाजार पुलिस ने अरगरा रोड़में छापेमारी कर 15 लीटर विदेशी शराब किया. वहीं मुफस्सिल थाना पुलिस द्वारा शंकरपुर चौक तीनबटिया के पास छापेमारी कर 7.125 लीटर विदेशी शराब के साथ्ज्ञ राहुल कुमार उर्फ लालु के गिरफ्तार किया. नारामनगर पुलिस ने पुन: शनिवार को कैलाश पासवान, अबोध मंडल को शराब के मामले में गिरफ्तार किया. पुलिस की कार्रवाई से शराब के कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










