कराटे छात्रों का लिया गया बेल्ट टेस्ट

जमालपुर : जमालपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मैदान में रविवार को बिहार बुसी कौन सीतो कराटे के छात्र-छात्राओं का प्रतियोगिता संपन्न हुआ. जिसमें लगभग 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में मोटी रंजन एवं मुख्य प्रशिक्षक मनोज कुमार उपस्थित थे. उन्होंने बताया कि मंजरी कुमारी एवं तेजस को ब्राउन बेल्ट प्रदान किया […]
जमालपुर : जमालपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मैदान में रविवार को बिहार बुसी कौन सीतो कराटे के छात्र-छात्राओं का प्रतियोगिता संपन्न हुआ. जिसमें लगभग 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में मोटी रंजन एवं मुख्य प्रशिक्षक मनोज कुमार उपस्थित थे. उन्होंने बताया कि मंजरी कुमारी एवं तेजस को ब्राउन बेल्ट प्रदान किया गया. सुष्मिता मरांडी, मेघना राज, यशराज और दीपशिखा चौधरी को बेल्ट प्रदान किया गया.
रिया कश्यप, सुनंदा एवं आदित्य राज अक्षत को हरा बेल्ट प्रदान किया गया. भार्गव राज व समीक्षा राय को ब्लू बेल्ट दिया गया. दूसरी ओर केंद्रीय संस्थान में जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन हुआ. प्रतियोगिता में लगभग एक दर्जन ताइक्वांडो क्लबों के 200 बच्चे शामिल हुए. निर्णायक मंडली में सत्येंद्र कुमार हर्ष, ममता राही, सुजीत अमृत और धर्मेश शामिल थे. मौके पर क्लब के सचिव अमरदीप कुमार और मुंगेर जिला ताइक्वांडो संघ के कोच धीरज कुमार पासवान मुख्य रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेट्रोडम एकेडमी के सिस्टर मैरी एंजेल तथा विशिष्ट अतिथि वासुदेवपुर ओपी प्रभारी प्रियरंजन एवं कोतवाली थाना मुंगेर के एसआइ सांता सुमन से उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










