आंधी -तूफान के कारण अब नहीं होगी बिजली बाधित

Updated at :12 May 2017 3:58 AM
विज्ञापन
आंधी -तूफान के कारण अब नहीं होगी बिजली बाधित

तारापुर : अनुमंडल मुख्यालय तारापुर को आज विद्युत ग्रिड उपकेंद्र का सौगात मिला. 29.64 करोड़ की लागत से बने इस केंद्र के चालू हो जाने से न सिर्फ तारापुर बल्कि हवेली खड़गपुर, बेलहर एवं संग्रामपुर पीएसएस को सीधे विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसका लोकार्पण किया. […]

विज्ञापन

तारापुर : अनुमंडल मुख्यालय तारापुर को आज विद्युत ग्रिड उपकेंद्र का सौगात मिला. 29.64 करोड़ की लागत से बने इस केंद्र के चालू हो जाने से न सिर्फ तारापुर बल्कि हवेली खड़गपुर, बेलहर एवं संग्रामपुर पीएसएस को सीधे विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसका लोकार्पण किया.

इस मौके पर भागलपुर सर्किल के अधीक्षण अभियंता (ट्रांसमिशन) सुभाष चंद्र सिंह, कार्यपालक अभियांत रागिब कामिल सहित विद्युत विभाग के अनेक अधिकारी मौजूद थे. तारापुर ग्रिड उपकेंद्र के उद‍्घाटन से अब क्षेत्र में निर्वाध गति से विद्युत आपूर्ति हो पायेगा. अधीक्षण अभियंता ने बताया कि पहले सुल्तानगंज से तारापुर के बीच विद्युत लाइन में खराबी के कारण या आंधी-तूफान के कारण विद्युत सेवा बाधित हो जाती थी. जिससे इस क्षेत्र को मुक्ति मिल गयी है. उन्होंने बताया कि तारापुर ग्रिड को सुल्तानगंज एवं जमालपुर से जोड़ा गया है. अगर एक ग्रिड से बिजली किसी कारण नहीं मिल पायेगी तो दूसरे ग्रिड से बिजली मिलेगी. इससे सर्वाधिक लाभ यह होगा कि गुणवत्तापूर्ण बिजली एवं निर्वाध रूप से आपूर्ति जारी रह पायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन