चलती ट्रेन में गोलीकांड का गवाह रहा है रेलखंड

Updated at :11 May 2017 5:13 AM
विज्ञापन
चलती ट्रेन में गोलीकांड का गवाह रहा है रेलखंड

जमालपुर : मंगलवार की संध्या इस्ट कॉलोनी थाना के मुंगरौड़ा निवासी अंबिका साह को चलती ट्रेन में गोली मार कर अपराधियों द्वारा घायल करने की घटना इस रेलमार्ग पर कोई नई नहीं है. इससे पहले भी कई मौके पर अपराधियों ने चलती ट्रेन में गोली मार कर या तो रेल यात्री की हत्या कर दी […]

विज्ञापन

जमालपुर : मंगलवार की संध्या इस्ट कॉलोनी थाना के मुंगरौड़ा निवासी अंबिका साह को चलती ट्रेन में गोली मार कर अपराधियों द्वारा घायल करने की घटना इस रेलमार्ग पर कोई नई नहीं है. इससे पहले भी कई मौके पर अपराधियों ने चलती ट्रेन में गोली मार कर या तो रेल यात्री की हत्या कर दी है, या फिर उसे घायल किया है. ये अलग बात है कि गोली मारने वाला अपराधी कोई रेल यात्री नहीं रहा है. आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2015 में दो जनवरी को अप फरक्का एक्सप्रेस में जमालपुर-किऊल रेलमार्ग के दशरथपुर-सारोबाग रेलवे स्टेशनों के बीच अपराधियों ने गोली मार कर एक सैप जवान की हत्या कर दी थी.

जवान संतोष कुमार सिंह की हत्या के मामले में तीन अपराधियों बबलू मंडल, शंभू मंडल तथा प्रिंस कुमार पर इस मामले में चार्ज शीट हो चुका है. 12 मार्च 2016 को बरियारपुर रेलवे स्टेशन के निकट मो सरबर की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. वह नई सीढ़ी घाट भागलपुर का निवासी था. इस मामले में अब तक हत्यारे का पता नहीं चल पाया है.

वहीं 11 अगस्त 2016 को बरियारपुर में ही उत्तरप्रदेश निवासी तथा औरंगाबाद जिला में पोस्टेड बिहार पुलिस के जवान सिपाही संख्या 1262 कुमार सौरव की हत्या कर दी गई थी. वह उस समय 13072 डाउन जमालपुर-हावड़ा सुपर ट्रेन से भागलपुर जा रहा था. इस हत्याकांड में करण कुमार, आजाद मंडल, मिथुन साव तथा विक्की चौधरी पर चार्ज शीट हुआ है तथा तीन आरोपी अभी भी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन