नक्सली गतिविधि को ले तीन जिलों में हाइ अलर्ट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Oct 2016 4:04 AM

विज्ञापन

मुंगेर : मुंगेर एवं लखीसराय के सीमावर्ती क्षेत्र में पिछले एक पखवारे से बढ़े नक्सली गतिविधि को लेकर मुंगेर, जमुई एवं लखीसराय में हाई अलर्ट जारी किया गया है. मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआइजी वरुण कुमार सिन्हा ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे पूरी तरह चौकस रहे और नक्सली गतिविधि पर नजर […]

विज्ञापन

मुंगेर : मुंगेर एवं लखीसराय के सीमावर्ती क्षेत्र में पिछले एक पखवारे से बढ़े नक्सली गतिविधि को लेकर मुंगेर, जमुई एवं लखीसराय में हाई अलर्ट जारी किया गया है. मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआइजी वरुण कुमार सिन्हा ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे पूरी तरह चौकस रहे और नक्सली गतिविधि पर नजर रखे.

दुर्गा पूजा के दौरान भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर माओवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है. मुंगेर-लखीसराय के सीमावर्ती इलाके में पिछले 20 दिनों से नक्सलियों की वृहत बैठक चल रही है. जिसमें केंद्रीय कोर कमेटी के बड़े नक्सली लीडर भाग ले रहे हैं. जो पुलिस को कमजोर करने एवं उसके सूचना तंत्र को ध्वस्त कर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की रणनीति बना रहे. सोमवार को लखीसराय की ओर से पुलिस द्वारा सर्च अभियान प्रारंभ किया गया था.

बंगाली बांध के समीप नक्सलियों एवं पुलिस के बीच भिड़ंत हो गयी. पुलिस की अधिक संख्या एवं जबावी कार्रवाई में साथियों के घायल होने के कारण नक्सली पीछे तो जरूर हट गये. पुलिस ने भारी मात्रा में आग्नेयास्त्र व नक्सलियों के उपयोग वाले समान को बरामद किया गया.

खूफिया विभाग ने दी है रिपोर्ट: खुफिया विभाग ने जानकारी दी है कि नक्सली दुर्गा पूजा मेला के दौरान भीड़ का फायदा उठाते हुए पुलिस के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई कर सकती है. इधर नक्सली-पुलिस मुठभेड़ की समीक्षा के बाद मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआजी वरुण कुमार सिन्हा ने मुंगेर, जमुई एवं लखीसराय जिला पुलिस को पूरी तरह अलर्ट कर दिया है. उन्होंने पुलिस को अपनी सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए रणनीति के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कॉबिंग ऑपरेशन को जारी रखने के निर्देश दिये.
दमदार उपस्थिति की तलाश में नक्सली : मुंगेर व लखीसराय के क्षेत्र में हाल के दिनों में माओवादियों की स्थिति काफी कमजोर हो गयी थी. इस क्षेत्र के एरिया कमांडर धरहरा घटवारी के अरविंद यादव के नेतृत्व में संगठन पिछले एक वर्षों के दौरान कोई बड़ी वारदात को अंजाम नहीं दे पाया. फलत: माओवादियों के कोर कमेटी की बैठक के बाद जहां अरविंद यादव को पद से हटा दिया गया है. वहीं नक्सली अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने के लिए किसी बड़ी वारदात की तलाश में है. जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में काली पूजा के दौरान एवं बांका जिले के आनंदपुर ओपी क्षेत्र में दुर्गापूजा मेले के दौरान माओवादियों ने पुलिस पर हमला कर उसके हथियार लूट चुके हैं. पुन: उसी प्रकार की कार्रवाई को अंजाम देने के लिए माओवादी के शीर्ष नेता क्षेत्र में डटे हुए हैं.
क्या कहते हैं डीआइजी
मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआइजी वरुण कुमार सिन्हा ने कहा है कि हाल के दिनों में लखीसराय व मुंगेर की सीमावर्ती जंगली क्षेत्र में माओवादियों की गतिविधि को देखते हुए मुंगेर, जमुई व लखीसराय जिले में हाई अलर्ट जारी किया गया है. ताकि पुलिस सतर्क रहे और नक्सलियों के प्लान कामयाब न हो.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन