भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Oct 2016 3:53 AM

विज्ञापन

मुंगेर : ष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया. जिसके तहत पार्टी के जिलाध्यक्ष लालमोहन गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक से स्वच्छता कार्यक्रम का शुभारंभ किया. भाजपाई पंडित दीनदयाल चौक, गुलजार पोखर, बेकापुर चौक होते हुए सरदार पटेल चौक तक सफाई […]

विज्ञापन

मुंगेर : ष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया. जिसके तहत पार्टी के जिलाध्यक्ष लालमोहन गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक से स्वच्छता कार्यक्रम का शुभारंभ किया. भाजपाई पंडित दीनदयाल चौक, गुलजार पोखर, बेकापुर चौक होते हुए सरदार पटेल चौक तक सफाई की.

जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वच्छ भारत मिशन में लगे हैं. भाजपा नेता प्रणव यादव ने कहा कि आज पूरा राष्ट्र स्वच्छता दिवस मना रहा है और इसमें आम लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण है. इस कार्यक्रम में भाजपा के ओमप्रकाश ठाकुर, नयन कुमार, अजय कुमार सिंह, प्राणरंजन विकास, डिक्की सिंह, राजेश जैन, मणिशंकर भोलू, कृष्णा मंडल, संतोष पोद्दार मुख्य रूप से शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन