गंगा में डूबने से नौवीं के छात्र की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Oct 2016 5:28 AM

विज्ञापन

मुंगेर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनियारचक घाट पर शनिवार को स्नान करने के क्रम में महादेवपुर निवासी प्रिंस कुमार की डूब कर मौत हो गयी. बताया जाता है कि महादेवपुर निवासी सुबोध यादव का 14 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार अपने परिजनों के साथ शनिवार की सुबह गंगा स्नान करने मनियारचक घाट गया था़ परिजनों […]

विज्ञापन

मुंगेर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनियारचक घाट पर शनिवार को स्नान करने के क्रम में महादेवपुर निवासी प्रिंस कुमार की डूब कर मौत हो गयी. बताया जाता है कि महादेवपुर निवासी सुबोध यादव का 14 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार अपने परिजनों के साथ शनिवार की सुबह गंगा स्नान करने मनियारचक घाट गया था़ परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय थाना तथा अंचलाधिकारी को दी़ सूचना मिलते ही मुफस्सिल व रामनगर थाना पुलिस मनियाचरक घाट पहुंची़ साथ ही अंचलाधिकारी के पहल पर गोताखोरों को शव की खोजबीन के लिए लगाया गया़ किंतु देर शाम तक शव की बरामदगी नहीं हो पायी.

गंगा में डूब कर प्रिंस की मौत हो जाने पर उनके परिजनों में कोहराम मच गया है़ प्रिंस कर मां वंदना देवी बार-बार विलाप कर रही थी कि ‘’ हे दुर्गा माय हमरो बेटा के लौटाय दा’’. वहीं आस- पास बैठी अन्य महिलाएं नम आंखों से उन्हें ढ़ाढ़स बंधाने में लगी हुई थी़ स्थानीय विधायक विजय कुमार विजय ने भी परिजनों को ढ़ाढ़स बंधाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन