भूमि का अधिग्रहण फंसा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Sep 2016 5:25 AM

विज्ञापन

गंगा पुल . बांक व शंकरपुर के लोगों ने रोका एप्रोच पथ का सर्वे मुंगेर गंगा पुल से सड़क यात्रा के लिए अभी लोगों को इंतजार करना होगा. एप्रोच पथ के भूमि अधिग्रहण का मामला एक बार फिर उलझ गया है. दो गांव बांक व शंकरपुर के ग्रामीणों ने भूमि अधिग्रहण सर्वे कार्य को रोक […]

विज्ञापन

गंगा पुल . बांक व शंकरपुर के लोगों ने रोका एप्रोच पथ का सर्वे

मुंगेर गंगा पुल से सड़क यात्रा के लिए अभी लोगों को इंतजार करना होगा. एप्रोच पथ के भूमि अधिग्रहण का मामला एक बार फिर उलझ गया है. दो गांव बांक व शंकरपुर के ग्रामीणों ने भूमि अधिग्रहण सर्वे कार्य को रोक दिया है. यहां सर्वे काम अब भी पेंडिंग है.
मुंगेर : गंगा पुल को एनएच 80 से जोड़ने के लिए मुंगेर क्षेत्र में 48 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है. पुल के एप्रोच पथ का एनएच मुंगेर क्षेत्र में जहां राष्ट्रीय उच्च पथ 80 से जुड़ेगा. वहीं बेगूसराय क्षेत्र में राष्ट्रीय उच्च पथ 31 से जुड़ेगा. यह पथ मुंगेर नगर निगम के दस वार्डों एवं 34 मौजा के गांवों से गुजरेगी.
हाल यह है कि गंगा रेल सह सड़क पुल का उद‍्घाटन मार्च 2016 में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिया. किंतु अबतक सड़क पुल का उपयोग नहीं हो पा रहा. क्योंकि पुल पर चढ़ने के लिए दोनों ओर से जो एप्रोच रोड बनना है वह कार्य नहीं हो पा रहा. अबतक भूमि अधिग्रहण का कार्य भी पूर्ण नहीं हो पाया है.
बगीचा व चापाकल का होगा सर्वे
48.24 हेक्टेयर भूमि में पड़ने वाले बागीचा एवं चापाकल का सर्वे कार्य कराया जायेगा. बगीचा के सर्वे कार्य के लिए भू-अर्जन विभाग से जिला उद्यान विभाग एवं चापाकल सर्वे के लिए पीएचइडी विभाग को जिम्मेदारी दी गयी है. लेकिन अब तक सर्वे का कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है.
नौ किमी बनेगी सड़क
विभागीय सूत्रों की माने तो एनएचआइ द्वारा 9 किलोमीटर लंबी एप्रोच सड़क बनायी जायेगी. जिसे पुल से उतार कर सीधे एनएच में मिलाया जायेगा. शहरी क्षेत्र लालदरवाजा में 800 मीटर तक 60 मीटर चौड़ा जमीन अधिग्रहण किया जाना है. जबकि अन्य क्षेत्रों में 45 मीटर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है. जमीन के 20 मीटर में सड़क का निर्माण कराया जायेगा. बांकी जमीन फुटपाथ के लिए छोड़ा जायेगा.
34 गांवों से गुजरेगा एप्रोच पथ
मुंगेर के 34 गांव होकर सड़क पुल का एप्रोच पथ गुजरेगी. जानकीनगर, बनौधा, गुलालपुर, बांक, ताजपुर, दयानतनगर, लक्षमणपुर, सलेमपुर, कटरिया, मय, नंदलालपुर, चक मानसिंह, मीनाचक, शीतलपुर, मोजफरपुरकासिमपुर, हसन नगर, शंकरपुर, मुंगेर नगर निगम वार्ड संख्या 23 का चुरंबा, रायसर, वार्ड संख्या
19 का चुरंबा, रायसर, वार्डसंख्या 6 का श्यामपुर, चौखंडी, शेरपुर, केमखा, बांसगढ़ा, चंडीस्थान, बगचपड़ा, हरनाथपुर करारी, वासुदेवपुर अराजी, माधोकिता, वासुदेवपुर थाना नंबर 42, अमरपुर, जमालकिता, दुर्गापुर में भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा कर लिया गया है. भूमि अधिग्रहण को लेकर भूमि सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है. जबकि घरों का सर्वे चल रहा है. बागीचा व चापाकल सर्वे का कार्य के लिए जिला उद्यान विभाग एवं पीएचइडी को जिम्मेदारी दी गयी है. उन्होंने कहां कि सर्वे का कार्य युद्ध गति से चल रहा है.
विजय कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी
शंकरपुर व बांक में करीब 40 घरों का नहीं हुआ है सर्वे
भूमि सर्वे कार्य संपन्न होने के बाद इन क्षेत्रों में उन घरों का सर्वे किया जाना है जिन घरों का अधिग्रहण किया जायेगा. भवन निर्माण विभाग के अभियंता द्वारा सर्वे का कार्य प्रारंभ किया गया और 38 घरों का सर्वे भी किया. लेकिन शंकरपुर एवं बांक में ग्रामीणों ने सर्वे करने आये अधिकारियों को सर्वे करने से रोक दिया. जिसके कारण लगभग 30 से 40 घरों का सर्वे नहीं हो पाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन