रंगदारी नहीं देने पर की पिटाई, छीने पांच हजार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Sep 2016 2:12 AM
मुंगेर : श्रवण बाजार अशोक स्तंभ चौक पर सोमवार को अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने पर एक युवक की जमकर पिटाई की और उससे 5000 रुपया छीन लिया. घायल मो. शादाव परवेज को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायल युवक कासिम बाजार थाना क्षेत्र के खानकाह रोड का […]
मुंगेर : श्रवण बाजार अशोक स्तंभ चौक पर सोमवार को अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने पर एक युवक की जमकर पिटाई की और उससे 5000 रुपया छीन लिया. घायल मो. शादाव परवेज को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायल युवक कासिम बाजार थाना क्षेत्र के खानकाह रोड का रहने वाला है.
उसने बताया कि वह अपने दोस्त साजिद हसन के साथ आरके मोबाइल सेंटर दुकान पर मोबाइल देखने के लिए गया था. जब दुकान से बाहर निकल कर मोटर साइकिल पर बैठा तो कोतवाली थाना क्षेत्र के तोपखाना बाजार निवासी मो. तौशीफुल इसलाम, मो. शैनकी अपने चार अज्ञात साथियों के साथ मुझे घेर लिया. वे लोग 20 हजार रुपये रंगदारी की मांग करने लगा. जब मैंने रंगदारी देने से इनकार किया तो पिस्तौल के बट एवं लोहे के सरिया से पिटाई की और मेरे पॉकेट से 5000 रुपया छीन लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










