युवक को पीटा, छीने रुपये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Sep 2016 2:08 AM
मुंगेर : शहर के श्रवण बाजार अशोक स्तंभ चौक पर सोमवार को अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने पर एक युवक की पिटाई की व पांच हजार रुपया छीन लिया. घायल कासिम बाजार थाना क्षेत्र के खानकाह रोड निवासी मो शादाव परवेज को मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया गया. उसने बताया कि वह दोस्त साजिद […]
मुंगेर : शहर के श्रवण बाजार अशोक स्तंभ चौक पर सोमवार को अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने पर एक युवक की पिटाई की व पांच हजार रुपया छीन लिया. घायल कासिम बाजार थाना क्षेत्र के खानकाह रोड निवासी मो शादाव परवेज को मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया गया. उसने बताया कि वह दोस्त साजिद हसन के साथ आरके मोबाइल सेंटर में मोबाइल देखने के लिए गया था.
दुकान से बाहर निकल कर बाइक पर बैठा तो कोतवाली थाना क्षेत्र के तोपखाना बाजार निवासी मो तौशीफुल इसलाम, मो शैनकी ने चार अज्ञात लोगों के साथ 20 हजार रुपये रंगदारी मांगी. रंगदारी देने से इनकार किया तो पिस्तौल के बट व लोहे के सरिया से पिटाई की और पॉकेट से पांच हजार रुपये छीन लिया. फिर भीड़ जमा होते देख सभी भाग गये. पीड़ित ने कोतवाली थाना में मो तौशीफुल इसलाम, मो शैनकी सहित चार अज्ञात पर मामला दर्ज कराया है. पुलिस छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










