चोरों के सॉफ्ट टारगेट बने सरकारी कार्यालय व स्कूल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Sep 2016 6:27 AM
विज्ञापन
बिहार शिक्षा परियोजना का कार्यालय. मुंगेर में लगातार सरकारी कार्यालय व स्कूलों में हो रही कंप्यूटर की चोरी मुंगेर : शहर के सरकारी कार्यालय व स्कूलों पर चोरों की नजर पड़ गयी है. एक के बाद एक सरकारी कार्यालय व स्कूल में कंप्यूटर सेट, स्कैनर, प्रिंटर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक समानों की चोरी हो रही. सिर्फ […]
विज्ञापन
बिहार शिक्षा परियोजना का कार्यालय.
मुंगेर में लगातार सरकारी कार्यालय व स्कूलों में हो रही कंप्यूटर की चोरी
मुंगेर : शहर के सरकारी कार्यालय व स्कूलों पर चोरों की नजर पड़ गयी है. एक के बाद एक सरकारी कार्यालय व स्कूल में कंप्यूटर सेट, स्कैनर, प्रिंटर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक समानों की चोरी हो रही. सिर्फ कोतवाली थाना क्षेत्र में पिछले चार माह में चोरों ने कई सरकारी कार्यालय व स्कूलों को अपना निशाना बनाया और लाखों रुपये के कंप्यूटर सेट सहित अन्य समानों की चोरी कर ली. लेकिन पुलिस अबतक किसी मामले में कांडों का उद्भेदन नहीं कर पायी है.
हाल के दिनों में जहां कोतवाली थाना से सटे श्रीकृष्ण सेवा सदन में अपराधियों ने प्रवेश कर पंखा, टेबुल, कुरसी व अन्य सामान को गायब कर दिया. वहीं 23 सितंबर की रात सर्व शिक्षा कार्यालय में नाईट गार्ड को बंधक बना कर लूटपाट की. यह तो सिर्फ सरकारी कार्यालय व स्कूल का मामला है. बड़ा बाजार सहित छोटे-मोटे दर्जन भर दुकानों व घरों का चोरों ने ताला काट कर लाखों रुपये के जेबरात, नगदी व सामान चुरा लिया. कोतवाली पुलिस चोरी के मामले में सिर्फ प्राथमिकी दर्ज कर अपने कर्तव्य का इतिश्री मान रही. क्योंकि किसी भी मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही.
कैसे सुरक्षित रहेगा सरकारी कार्यालय
चोर सरकारी कार्यालय व विद्यालय को लगातार अपना निशाना बना रहा है. क्योंकि सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा भगवान भरोसे है. कुछ सरकारी कार्यालय व विद्यालय में नाइट गार्ड भी है. जो सिर्फ सोने के लिए होते है. तभी तो चोर आराम से नाइट गार्ड को बांध कर चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है.
पुलिस पर उठ रहे सवाल
तीन माह में चोरों ने कई सरकारी कार्यालय, स्कूल, घर व दुकान को अपना निशाना बनाया. हर मामले की कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई. लेकिन अपराधियों तक पुलिस नहीं पहुंच पा रही. हाल यह है कि चोरी के मामलों का न तो उद्भेदन हो रहा और न ही चोर पकड़े जा रहे. अलबत्ता सरकारी समानों की हिफाजत भी मुश्किल हो गया है.
कहते हैं पुलिस अधीक्षक
पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने कहा कि चोरी के मामले को गंभीरता से लिया गया है. सभी थाना को एलर्ट किया गया है. साथ ही पुराने कंप्यूटर की खरीद-बिक्री करने वालों पर निगरानी का निर्देश दिया गया है. जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
चोरी के आंकड़े हैं चौंकानेवाले
8 जून 2016 को कोतवाली थाना से महज ढाई सौ मीटर पर स्थित सर्वशिक्षा कार्यालय में चोरों ने धाबा बोला और 4 कंप्यूटर सेट, 2 प्रिंटर, 1 स्केनर की चोरी कर ली.
13 जून 2016 को मॉडल इंटर स्कूल के कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर 8 कंप्यूटर सेट चुरा लिया.
19 जून 2016 को सिविल सर्जन कार्यालय में टेली मेडिसीन सेंटर का ताला तोड़ कर कंप्यूटर, प्रिंटर, स्केनर एवं जांच के उपयोग का सामान चोरी.
21 सितबंर 2016 को चोरों ने श्रीकृष्ण सेवा सदन पंखा, कुरसी, टेबुल व हजारों रुपये के समान की चोरी कर ली.
23 सितंबर 2016 की रात सर्व शिक्षा कार्यालय में दो नाइट गार्ड को बंधक बनाकर 2 कंप्यूटर सेट, 1 लैप टॉप, 1 स्केनर एवं 2 प्रिंटर लूट लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










