शराब के साथ तीन महिला गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Sep 2016 2:51 AM
विज्ञापन
पेट्रोल पंप के समीप वाहन चेकिंग अभियान मुंगेर/धरहरा : ईटवा पंचायत स्थित पेट्रोल पंप के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक सवारी गाड़ी से तीन महिलाओं को 30 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया. प्राप्त समाचार के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक सवारी गाड़ी से बड़ी संख्या में […]
विज्ञापन
पेट्रोल पंप के समीप वाहन चेकिंग अभियान
मुंगेर/धरहरा : ईटवा पंचायत स्थित पेट्रोल पंप के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक सवारी गाड़ी से तीन महिलाओं को 30 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया. प्राप्त समाचार के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक सवारी गाड़ी से बड़ी संख्या में महुआ शराब ले जाया जा रहा है.
पुलिस ने पेट्रोल पंप के समीप वाहन चेकिंग अभियान प्रारंभ किया. नक्सल प्रभावित बंगनलवा बस स्टैंड से आ रही एक मैजिक सवारी गाड़ी को रोकर तलाशी ली गयी तो मुंगेर की खुदिया देवी, मंजू देवी एवं भसनी को गिरफ्तार किया. जो थैला में कपड़ा के अंदर महुआ शराब को छिपा कर मुंगेर ले जा रही थी. बंगलवा से महुआ शराब खरीद कर महिला मुंगेर ले कर आ रही थी.
थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी महिलाओं को जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










