नहीं कट रहे जमीन के रशीद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Sep 2016 8:17 AM
विज्ञापन
फसल क्षति का मुआवजा लेने में किसानों के समक्ष उत्पन्न हुई समस्या मुंगेर : जिले भर के सभी हल्का में पिछले पांच महीने से जमीन के रसीद का भॉल्यूम समाप्त हो चुका है़ जिसके कारण किसानों को खासे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है़ खासकर वैसे किसान जिनका फसल बाढ़ के पानी में डूब […]
विज्ञापन
फसल क्षति का मुआवजा लेने में किसानों के समक्ष उत्पन्न हुई समस्या
मुंगेर : जिले भर के सभी हल्का में पिछले पांच महीने से जमीन के रसीद का भॉल्यूम समाप्त हो चुका है़ जिसके कारण किसानों को खासे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है़ खासकर वैसे किसान जिनका फसल बाढ़ के पानी में डूब कर बर्बाद हो गया, उन्हें फसल क्षति के मुआवजे के लिए आवेदन के साथ जमीन का रसीद भी देना है़ किसान लगातार अपने संबंधित हल्का कार्यालय से रसीद कटाने के लिए संपर्क कर रहे हैं. किंतु उन्हें यह कह कर लौटा दिया जा रहा है कि रसीद का भॉल्यूम ही खत्म हो गया है़
कहते हैं किसान: सदर प्रखंड के कुतलुपुर निवासी किसान पंकज कुमार सिंह, कचहरी टोला निवासी राजेंद्र प्रसाद सिंह, बाबू राम सिंह टोला निवासी महाजन सिंह तथा हरि बाबू टोला निवासी भोला चौधरी ने बताया कि बाढ़ के बाद से वे लोग लगातार अपने जमीन का रसीद कटाने के लिए हल्का कर्मचारी के पास जा रहे हैं. किंतु हल्का कर्मचारी का कहना है कि पिछले पांच महीने से रसीद का भॉल्यूम समाप्त है़ जब तक रसीद का नया भॉल्यूम उपलब्ध नहीं हो जाता है, तब तक रसीद नहीं कट पायेगा़ किसानों कहा कि ऐसे में तो वे लोग फसल क्षति का मुआवजा लेने से वंचित रह जायेंगे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










