तीन गिरफ्तार, वाहन जब्त

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Sep 2016 5:33 AM

विज्ञापन

सफलता. छापेमारी में 416 बोतल विदेशी शराब बरामद कासिम बाजार व संग्रामपुर थाना पुलिस को छापेमारी में 416 बोतल बरामद करने में सफलता मिली. कासिम बाजार थाना पुलिस ने 395 बोतल व संग्रामपुर थाना पुलिस ने 21 बोतल शराब बरामद की. इस दौरान गिरफ्तार तीन शराग कारोबारी से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है. मुंगेर/संग्रामपुर […]

विज्ञापन

सफलता. छापेमारी में 416 बोतल विदेशी शराब बरामद

कासिम बाजार व संग्रामपुर थाना पुलिस को छापेमारी में 416 बोतल बरामद करने में सफलता मिली. कासिम बाजार थाना पुलिस ने 395 बोतल व संग्रामपुर थाना पुलिस ने 21 बोतल शराब बरामद की. इस दौरान गिरफ्तार तीन शराग कारोबारी से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है.
मुंगेर/संग्रामपुर : कासिम बाजार एवं संग्रामपुर थाना पुलिस ने छापेमारी कर विदेशी शराब की 416 बोतल बरामद किया है. इस मामले में जहां वाहन सहित तीन कारोबारी को गिरफ्तार किया गया.
वहीं कई लोग भाग निकले. जिससे पुलिस गहन पूछताछ कर रही है. कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बिंदवारा नवटोलिया गांव में पुलिस ने शुक्रवार को फंटूश यादव एवं मंटा यादव के घर पर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने रॉयल स्टैग यानी आरएस कंपनी के 750 एमएल का 330 बोतल एवं 375 एमएल का 65 बोतल विदेशी शराब बरामद किया. इस मामले में किसी की गिरफ्तारी संभव नहीं हो पायी.
पश्चिम बंगाल से जमालपुर ला रहे थे खेप
बरामद शराब व गिरफ्तार आरोपी.
संग्रामपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि देवघर की ओर से एक वाहन पर भारी मात्रा में विदेशी शराब लेकर तस्कर मुंगेर के जमालपुर ले जा रहा है. थानाध्यक्ष विश्वजीत सिंह के नेतृत्व में थाना के सामने लगे वैरियर पर वाहन चेकिंग अभियान प्रारंभ कर दिया. इसी क्रम में मारूती सुजुकी कार बीआर 08 ई- 2177 को जब जांच के लिए रोका तो कुछ युवक वहां से उतर कर भागने का प्रयास किया. जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा. जब वाहन की तलाशी ली गयी तो वाहन के आगे वाले सीट के पैर रखने वाले फुटवेयर को हटाया गया तो
रॉयल स्टेग कंपनी का एक लीटर वाला 21 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया. पुलिस ने वाहन को जहां जब्त कर लिया. जबकि उस पर शराब नशे में धुत जमालपुर निवासी बंटी कुमार, संजय कुमार मंडल एवं विजय मंडल को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि पश्चिम बंगाल से वह शराब ले कर जमालपुर ला रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन