पिस्टल के साथ जदयू नेता सहित दो गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Sep 2016 5:46 AM
मुंगेर : पटना के पाली प्रखंड के युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष शिवशंकर शर्मा सहित दो युवकों को पुलिस ने दो नाइन एमएम पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है. कोतवाली थाना पुलिस ने दोनों युवकों को टैक्सी स्टैंड के समीप गिरफ्तार किया. जिससे पूछताछ की जा रही. प्राप्त समाचार के अनुसार कोतवाली थाना पुलिस ने गश्ती […]
मुंगेर : पटना के पाली प्रखंड के युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष शिवशंकर शर्मा सहित दो युवकों को पुलिस ने दो नाइन एमएम पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है. कोतवाली थाना पुलिस ने दोनों युवकों को टैक्सी स्टैंड के समीप गिरफ्तार किया. जिससे पूछताछ की जा रही. प्राप्त समाचार के अनुसार कोतवाली थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान प्राइवेट वाहन स्टैंड के समीप दो युवकों को संदेह होने पर पकड़ा. पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना घर पटना जिला बताया.
जब पुलिस ने जब तलाशी ली तो दोनों की कमर से एक-एक नाइन एमएम का पिस्टल बरामद हुआ. जिसे पकड़ कर कोतवाली थाना लाया गया. गिरफ्तार युवक में शिवशंकर शर्मा जहां पाली थाना क्षेत्र के मसौढ़ी गांव का रहने वाला है. वहीं श्रीराम शर्मा विक्रम थाना क्षेत्र के बराट गांव का रहने वाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










