जान जोखिम में डाल कर मुंगेर रेलपुल पर सेल्फी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Sep 2016 6:26 AM

विज्ञापन

मुंगेर : आज के आधुनिक दौर में एंड्रॉयड मोबाइल से खुद की सेल्फी लेना लेटेस्ट फैशन बन चुका़ इस फैशन का सबसे ज्यादा क्रेज युवाओं में देखने को मिल रहा है़ वे इसके लिए अब खतरनाक जगहों को भी चुनने लगे हैं. ऐसे युवा एक ही जगह पर खड़े हो कर अलग-अलग पोज में तब […]

विज्ञापन

मुंगेर : आज के आधुनिक दौर में एंड्रॉयड मोबाइल से खुद की सेल्फी लेना लेटेस्ट फैशन बन चुका़ इस फैशन का सबसे ज्यादा क्रेज युवाओं में देखने को मिल रहा है़ वे इसके लिए अब खतरनाक जगहों को भी चुनने लगे हैं. ऐसे युवा एक ही जगह पर खड़े हो कर अलग-अलग पोज में तब तक अपनी तस्वीरें लेते रहते हैं, जब तक वे संतुष्ट न हो जायें. लेकिन कभी-कभी यह जानलेवा बन जाता है. इन दिनों मुंगेर गंगा रेल सह सड़क पुल सेल्फी स्पॉट बन गया है.

गंगा रेल सह सड़क पुल पर सुबह व शाम में सैर करने के बहाने काफी संख्या में युवा पहुंचते हैं. पुल पर पहुंचते ही वे सैल्फी की दुनियां में खो जाते हैं. रेल की पटरियों के बीच तस्वीरें खिंचवाने व सेल्फी लेने से जब उनका मन नहीं भरता, तब वे सड़क पुल पर चढ़ जाते हैं. सेल्फी लेते- लेते युवा पुल के बिलकुल छोड़ पर पहुंच जाते हैं, जहां थोड़ी सी चूक उन्हें अपनी जान से चुकानी पड़ सकती है़ युवाओं द्वारा खेले जा रहे इस खतरनाक खेल पर न तो उनके अभिभावक का ध्यान जा रहा है और न ही प्रशासन का़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन