बाइक की टक्कर में तीन जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Sep 2016 6:20 AM
विज्ञापन
मुंगेर : शहर के शीतला मंदिर-मिर्ची तालाब पथ में सोमवार को दो बाइक की आमने- सामने की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये़ स्थानीय लोगों के मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया़ तीनों युवक तोपखाना बाजार का रहने वाला है. एक युवक की गंभीर […]
विज्ञापन
मुंगेर : शहर के शीतला मंदिर-मिर्ची तालाब पथ में सोमवार को दो बाइक की आमने- सामने की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये़ स्थानीय लोगों के मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया़ तीनों युवक तोपखाना बाजार का रहने वाला है. एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भरती कराया.
तोपखाना बाजार निवासी मो ऐनुल हक का पुत्र मो वकार तथा मो फिदा हुसैन के पुत्र मो सिंटू बाइक पर सवार होकर मिर्ची तालाब से घर आ रहा था.
वहीं तोपखाना बाजार निवासी मो इलयास के पुत्र मो. बादशाह बाइक से मिर्ची तालाब की ओर जा रहा था. इसी दौरान दोनों बाइक सवार की आपस में भिड़ंत हो गयी़ जिसमें तीनों युवक सड़क पर गिर गये तथा गंभीर रूप से घायल हो गये़ मो वकार को जहां सिर व शरीर में गहरी चोटें आयी़ वहीं मो. सिंटू को भी पूरे शरीर में गहरी चोटें आयी़ मो बादशाह के पैर में गंभीर चोंट लगी है. बादशाह की हालत गंभीर देख उन्हें शहर के एक निजी क्लिनिक में भरती कराया गया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










