15 को एनडीए देगा धरना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Sep 2016 6:19 AM
मुंगेर : राजग नेताओं की बैठक सोमवार को लाल दरवाजा में हुई. उसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष लाल मोहन गुप्ता ने की. बैठक में आगामी 15 सितंबर को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला मुख्यालय में शहाबुद्दीन रिहाई प्रकरण के विरोध में धरना दिया जायेगा. जिसकी सफलता को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया और धरना […]
मुंगेर : राजग नेताओं की बैठक सोमवार को लाल दरवाजा में हुई. उसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष लाल मोहन गुप्ता ने की. बैठक में आगामी 15 सितंबर को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला मुख्यालय में शहाबुद्दीन रिहाई प्रकरण के विरोध में धरना दिया जायेगा. जिसकी सफलता को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया और धरना को सफल बनाने की रणनीति बनी. बैठक में कहा गया कि शहीद स्मारक के समीप 11 बजे से शाम 4 बजे तक धरना दिया जायेगा. साथ ही जिलाधिकारी से मिलकर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा जायेगा.
बैठक में मुंगेर में अपराधियों द्वारा रंगदारी मांगने एवं बाढ़ राहत के नाम पर मची लूट पर भी चर्चा हुई. नेताओं ने कहा कि महागठबंधन की सरकार ने आम जनता की भावनाओं के साथ खिलबाड़ किया है. सरकार की मिलीभगत से जिसे जेल में बंद रहना चाहिए और फांसी की सजा मिलनी चाहिए. मौके पर लोजपा जिलाध्यक्ष राघवेंद्र भारती, रालोसपा जिला संयोजक जीवन श्रीवास्तव, मनोज कुशवाहा, भाजपा के प्रणव कुमार यादव, वेद प्रकाश, नयन कुमार, डिक्की सिंह, प्राणरंजन विकास सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










