ग्लॉक पिस्टल की बरामदगी से आया था चर्चा में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Sep 2016 7:00 AM

विज्ञापन

गिरफ्तार हथियार तस्कर से एसपी ने की पूछताछ. जब्त हो चुकी है कुंदन की संपत्ति मुंगेर : एसटीएफ एवं नया रामनगर थाना पुलिस ने वर्ष 2012 में नौवागढ़ी में हथियारों के साथ कुछ तस्करों को गिरफ्तार किया था. जिसमें पुलिस को ग्लॉक पिस्टल हाथ लगी थी. इस कार्रवाई के दौरान कुख्यात हथियार तस्कर कुंदन मंडल […]

विज्ञापन

गिरफ्तार हथियार तस्कर से एसपी ने की पूछताछ.

जब्त हो चुकी है कुंदन की संपत्ति
मुंगेर : एसटीएफ एवं नया रामनगर थाना पुलिस ने वर्ष 2012 में नौवागढ़ी में हथियारों के साथ कुछ तस्करों को गिरफ्तार किया था. जिसमें पुलिस को ग्लॉक पिस्टल हाथ लगी थी. इस कार्रवाई के दौरान कुख्यात हथियार तस्कर कुंदन मंडल भाग निकला था. इस मामले में जांच पड़ताल के दौरान मुंगेर के तत्कालीन एएसपी राजीव मिश्रा (वर्तमान में किशनगंज के एसपी) ने इस बात का खुलासा किया था कि जो ग्लॉक पिस्टल बरामद हुई थी
वह थाई पुलिस के एक अधिकारी से चोरी की गयी थी. पुलिस ने जब कुंदन मंडल का कुंडली खंगालना प्रारंभ किया तो हथियार तस्करी के जरिये उसने अकूत संपत्ति अर्जित की थी. मुंगेर पुलिस के रिपोर्ट के आधार पर राज्य के गृह विभाग ने कुंदन मंडल की संपत्ति को जब्त कर लिया था और 5 नवंबर 2012 को उसके घर को भी सील कर दिया था. बाद में 28 जनवरी 2013 को मुंगेर पुलिस ने कारतूस व पिस्तौल के साथ कुंदन मंडल को गिरफ्तार किया था. उस मामले में वह जमानत पर है और पिछले पंचायत चुनाव में वह मुखिया निर्वाचित हुआ है. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने कुंदन मंडल को हिरासत में लेने की बात कही है.
इधर किशनगंज में गिरफ्तार मुंगेर के मकससपुर निवासी हथियार तस्कर क्रांति शर्मा भी पूर्व से हथियार तस्करी में संलिप्त रहा है और कई बार जेल जा चुका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन