बाढ़पीड़ितों को पीटने की चल रही जांच, दर्ज नहीं हुई प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Sep 2016 5:24 AM
मुंगेर : बाढ़ पीड़ित के साथ विधायक के बॉडीगार्ड द्वारा पिटाई का मामला एक और जहां राजनीति रंग लेता जा रहा है. वहीं दूसरी ओर अब तक जांच की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है. जिसके कारण बॉडीगार्ड पर प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पायी है. विदित हो कि 6 सितंबर को बाढ़ से विस्थपित हुए एक […]
मुंगेर : बाढ़ पीड़ित के साथ विधायक के बॉडीगार्ड द्वारा पिटाई का मामला एक और जहां राजनीति रंग लेता जा रहा है. वहीं दूसरी ओर अब तक जांच की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है. जिसके कारण बॉडीगार्ड पर प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पायी है. विदित हो कि 6 सितंबर को बाढ़ से विस्थपित हुए एक बाढ़ पीड़ित को विधायक विजय कुमार विजय के अंगरक्षक मो. असफाक ने बुरी तरह से पिटाई कर दी. जिसमें प्रदीप का हाथ टूट गया और शरीर पर चोटें आयी. मामले को लेकर बाढ़ पीड़ितों ने डीएम एवं एसपी के कार्यालय का घेराव किया और अंगरक्षक पर कार्रवाई की मांग की. घटना के 24 घंटे बीत गये. लेकिन न तो अबतक पुलिस ने पीड़ित का बयान लिया और न ही प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










