बरियारपुर के एकाशी का मुख्य मार्ग से संपर्क भंग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Aug 2016 7:56 AM
विज्ञापन
बरियारपुर : बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत एकाशी गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. इस कारण इस गांव का सड़क संपर्क भंग हो चुका है. राष्ट्रीय उच्च पथ पर जाने के लिए अब लोगों को पानी के रास्ते ही गुजरना पड़ रहा. साथ ही रहिया गांव का भी मुख्य मार्ग से संपर्क भंग हो […]
विज्ञापन
बरियारपुर : बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत एकाशी गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. इस कारण इस गांव का सड़क संपर्क भंग हो चुका है. राष्ट्रीय उच्च पथ पर जाने के लिए अब लोगों को पानी के रास्ते ही गुजरना पड़ रहा. साथ ही रहिया गांव का भी मुख्य मार्ग से संपर्क भंग हो गया है.
गंगा के जलस्तर बढ़ने के कारण बरियारपुर प्रखंड के दर्जन भर गांवों बाढ़ की चपेट में आ गया है. एक ओर जहां किसानों का मकई, परबल व अन्य फसल डूब गया. वहीं पशु चारा की समस्या उत्पन्न हो गयी है. लोग माल-मवेशी लेकर ऊंचे स्थानों पर शरण ले रहे. प्रशासनिक स्तर पर अभी बाढ़ पीड़ितों की सुधि नहीं ली जा रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










