दुर्घटना में किशोर की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Aug 2016 6:04 AM
विज्ञापन
परिजनों के क्रंदन से दहल रहा था दिल धरहरा : धरहरा-जमालपुर मुख्य पथ में अदलपुर गांव के समीप रविवार की सुबह एक अनियंत्रित ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसमें सवार 14 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गयी. घटना की सूचना पाते ही धरहरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम […]
विज्ञापन
परिजनों के क्रंदन से दहल रहा था दिल
धरहरा : धरहरा-जमालपुर मुख्य पथ में अदलपुर गांव के समीप रविवार की सुबह एक अनियंत्रित ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसमें सवार 14 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गयी. घटना की सूचना पाते ही धरहरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि अदलगपुर गांव निवासी श्याम यादव का 14 वर्षीय पुत्र अजय कुमार गांव के ही दामाद राजकुमार के ऑटो पर बैठ कर दशरथपुर जा रहा था. अचानक सामने से आ रही एक बाइक को देख ऑटो अनियंत्रित हो गया. इस कारण ऑटो अदलपुर के समीप बरगद के पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसमें सवार अजय कुमार बुरी तरह घायल हो गया.
स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी बालक अजय को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा ले जाया गया. वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने एवं दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई करने के विरोध में धरहरा-जमालपुर मुख्य मार्ग को जाम करने का प्रयास किया. परंतु धरहरा थानाध्यक्ष राकेश कुमार के हस्तक्षेप से ग्रामीणों को शांत किया गया. अमारी पंचायत के मुखिया रत्नेश कुमार द्वारा कबीर अंत्येष्ठि योजना के तहत परिजनों को तीन हजार रुपये उपलब्ध कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










