गोशाला के नये संचालन समिति का हो गठन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2016 7:01 AM
मुंगेर : भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद जिला शाखा मुंगेर की बैठक कंचनगढ़ बांक में चमक लाल यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक का शुभारंभ सामूहिक गीत से हुआ. कृषि वैज्ञानिक डॉ कपिलदेव यादव ने कहा कि वर्ष 2014 में जब गोशाला को भ्रष्टाचारियों के कब्जे से मुक्त करने का मामला गर्म हुआ तो एसडीओ […]
मुंगेर : भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद जिला शाखा मुंगेर की बैठक कंचनगढ़ बांक में चमक लाल यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक का शुभारंभ सामूहिक गीत से हुआ. कृषि वैज्ञानिक डॉ कपिलदेव यादव ने कहा कि वर्ष 2014 में जब गोशाला को भ्रष्टाचारियों के कब्जे से मुक्त करने का मामला गर्म हुआ तो एसडीओ ने नये संचालन समिति के गठन की बात कही थी.
गोशाला के जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की भी बात कही थी. लेकिन आज तक मामला लटका हुआ है. एसडीओ गोशाला मुक्ति अभियान को दबाने की साजिश कर रहे हैं. जिसका विरोध किया जायेगा. बैठक में चंद्र किशोर साह, उदय शंकर यादव, लालबहादुर यादव सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










