डीजे कॉलेज इंग्नू केंद्र के नये सत्र का हुआ इंडक्शन मीट

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डीजे कॉलेज इंग्नू केंद्र के नये सत्र का हुआ इंडक्शन मीट

विज्ञापन

मुंगेर. आरडी एंड डीजे कॉलेज में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र 0571 द्वारा जनवरी-2026 में नामांकित नये विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया. कॉलेज सभागार में आयोजित इंडक्शन मीट में मुख्य अतिथि इग्नू के भागलपुर संभाग के क्षेत्रीय निदेशक डॉ कीर्ति विक्रम सिंह थे. उन्होंने सिलेबस को विस्तार से बताते हुए पाठ्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि अब इग्नू के माध्यम से शिक्षा व उच्च शिक्षा अर्जित करना सभी जरूरतमंद शिक्षार्थियों के लिए आसान व सर्वसुलभ हो गया है. दूरदराज क्षेत्रों में रह रहे लोगों के साथ सभी नौकरीपेशा अथवा हर तरह के कर्मचारी व कामगार के लिए इग्नू ने शिक्षा, उच्च शिक्षा व कौशल विकास को आसान बना दिया है. इग्नू ने सेल्फ स्टडी के माध्यम से प्राप्त ज्ञान व उपयोगी एकेडमिक डिग्री को अपने उच्च मानदंडों पर तैयार किए गए स्टडी मैटेरियल्स के माध्यम से प्राप्त करना न सिर्फ आसान व सर्वसुलभ बनाया, बल्कि लाखों-लाख शिक्षार्थियों को अपनी आसान शिक्षण कार्यप्रणाली से अपनी ओर आकर्षित भी किया है. उन्होंने कहा कि अब देश भर के अलग-अलग क्षेत्रों में लाखों जरूरतमंद लोग इग्नू से निरंतर अध्ययन कर रहे हैं और जीवन, रोजगार, नौकरी, व्यापार, शिक्षा, शिक्षण इत्यादि के क्षेत्र में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रगति कर रहे हैं. धन्यवाद ज्ञापन इग्नू के क्षेत्रीय सेंटर डीजे कॉलेज के समन्वयक संतोष कुमार ने किया. कार्यक्रम समापन के उपरांत क्षेत्रीय निदेशक द्वारा सेंटर पर संचालित परीक्षा का निरीक्षण भी किया गया. मौके पर इग्नू परीक्षा की दंडाधिकारी रजनी लता, पुलिस अधिकारी पंकज कुमार यादव, निरीक्षण रितिकेश रंजन, अनुनय घोष रवि , संतोष, मनीष आदि मौजूद थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन