बांस लदा ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jun 2016 8:44 AM

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर : खड़गपुर-जमुई मुख्य मार्ग के रमनकाबाद में रविवार को बांस लदा ट्रैक्टर पलट गया. जिसमें चालक की दब कर मौत हो गयी. मृतक रमनकाबाद पश्चिमी पंचायत के बड़की हथिया गांव का रहने वाला 25 वर्षीय सुभाष यादव है. प्राप्त समाचार के अनुसार सुभाष यादव बांस से लदा एक ट्रैक्टर लेकर बांस उतारने जा […]

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर : खड़गपुर-जमुई मुख्य मार्ग के रमनकाबाद में रविवार को बांस लदा ट्रैक्टर पलट गया. जिसमें चालक की दब कर मौत हो गयी. मृतक रमनकाबाद पश्चिमी पंचायत के बड़की हथिया गांव का रहने वाला 25 वर्षीय सुभाष यादव है.

प्राप्त समाचार के अनुसार सुभाष यादव बांस से लदा एक ट्रैक्टर लेकर बांस उतारने जा रहा था. वह तेजी से वाहन लेकर खड़गपुर की ओर से आ रहा था. रमनकाबाद नवोदय विद्यालय के समीप चालक का नियंत्रण वाहन से खत्म हो गया और वाहन पास के ही गड्डे में जा गिरा. सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और किसी तरह वाहन के अंदर दबे चालक को बाहर निकाला.

सूचना मिलते ही घर से मृतक के घर वाले घटनास्थल पर पहुंचे. मृतक की पत्नी दहाड़ मार कर रोने लगी. मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे है और मृतक घर का एक मात्र कमऊ सदस्य था. इधर पुलिस वाहन मालिक का पता लगाने में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन