सोनू राम हत्याकांड की प्राथमिकी दर्ज, छह नामजद, एक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2016 4:16 AM
मुंगेर : जमालपुर क्षेत्र के अपराधी सोनू राम हत्याकांड में पुलिस ने मृतक की मां गीता देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है. जिसमें छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस इस मामले में एक नामजद आरोपी रोहित सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की […]
मुंगेर : जमालपुर क्षेत्र के अपराधी सोनू राम हत्याकांड में पुलिस ने मृतक की मां गीता देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है. जिसमें छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस इस मामले में एक नामजद आरोपी रोहित सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही. जमालपुर शहर के रामपुर बस्ती निवासी सोनू राम की हत्या के मामले में धरहरा थाना में कांड संख्या 49/16 दर्ज की गयी है. जिसमें संजय यादव, राजीव यादव, हीरा कुमार, धनराज यादव, रोहित सिंह एवं राणा यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
दर्ज प्राथमिकी में सोनू की मां गीता देवी ने कहा है कि पांच माह पूर्व सोनू मुंगेर जेल से जमानत पर छूटा था. सोनू का रामपुर बस्ती निवासी संजय यादव व राजीव यादव से पुरानी दुश्मनी चल रही थी और उन्हीं लोगों ने मिल कर धरहरा थाना के बरमन्नी हरसा घाट के पास उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










