पैसा बंटवारे के दौरान गोलीबारी में एक घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jun 2016 5:43 AM

विज्ञापन

मुंगेर : ट्रेन में चोरी के समान एवं जुआ खेल से उगाही की राशि के बंटवारें को लेकर बुधवार को बरियारपुर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित शिवालय पर दो गुटों में झड़प हो गयी. जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया. लोगों का कहना है कि वरैल बासा निवासी बबलू मंडल गोली लगने से यहां घायल […]

विज्ञापन

मुंगेर : ट्रेन में चोरी के समान एवं जुआ खेल से उगाही की राशि के बंटवारें को लेकर बुधवार को बरियारपुर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित शिवालय पर दो गुटों में झड़प हो गयी. जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया. लोगों का कहना है कि वरैल बासा निवासी बबलू मंडल गोली लगने से यहां घायल हुआ था.

जबकि बरियारपुर पुलिस का कहना है कि लोहा पुल के समीप ताड़ी पीने को लेकर विवाद में बबलू को गोली मारी गयी. विदित हो कि बरियारपुर स्टेशन के समीप शिवालय पर बुधवार की देर शाम गोलीबारी हुई. अपराधियों ने बरैल बासा निवासी बबलू मंडल के पेट में तीन गोली मारी. जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया. इलाज के लिए उसे बरियारपुर पीएचसी से सदर अस्पताल मुंगेर भेजा गया. जहां चिकत्सिकों ने उसकी गंभीर स्थति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया.

बंटवारे में हुआ विवाद: स्थानीय लोगों का कहना है कि बुधवार की देर शाम शिवालय पर ट्रेन में चोरी गये समान एवं जुआ से उगाही की गयी राशि का बंटवारा चल रहा था. बंटवारा में किसी बात को लेकर दो लोगों में कहा सुनी हो गयी और एक युवक ने बबलू मंडल को गोली मार दी. घायल बबलू मंडल के बयान पर बरियारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसमें बरैल बासा गांव के ही अमित मंडल को नामजद किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन