बड़े बकायेदारों को मिलेगा नोटिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jun 2016 5:41 AM
विज्ञापन
निगमकर्मियों की बैठक . स्थल निरीक्षण के बाद ही होगा बिल का भुगतान मुंगेर : मुंगेर नगर निगम का प्रभार ग्रहण करते ही नगर आयुक्त एसके पाठक ने बदहाल व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है. गुरुवार को निगमकर्मियों के साथ बैठक कर उन्होंने जहां कर संग्रह, पेयजलापूर्ति एवं निगम द्वारा चल […]
विज्ञापन
निगमकर्मियों की बैठक . स्थल निरीक्षण के बाद ही होगा बिल का भुगतान
मुंगेर : मुंगेर नगर निगम का प्रभार ग्रहण करते ही नगर आयुक्त एसके पाठक ने बदहाल व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है. गुरुवार को निगमकर्मियों के साथ बैठक कर उन्होंने जहां कर संग्रह, पेयजलापूर्ति एवं निगम द्वारा चल रहे योजनाओं की समीक्षा की. वहीं कर्मियों को अपने कार्य संस्कृति में बदलाव लाने का निर्देश दिया. नगर आयुक्त ने स्पष्ट कर दिया कि निगम के अधीन चल रहे योजनाओं का भुगतान स्थल निरीक्षण के बाद ही होगा साथ ही बड़े बकायेदारों पर नियमानकूल कार्रवाई की जायेगी.
निगम आयुक्त का पदभार ग्रहण करने के दूसरे ही दिन वे निगमकर्मियों को अपनी मंशा से वाकिफ करा दिया. उन्होंने कहा कि हर हाल में नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ किया जायेगा और लोगों को अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. मुख्यमंत्री के सात निश्चय के तहत निगम क्षेत्र में जो तीन निश्चय कार्यान्वित होना है, उसके सर्वे का कार्य कर संग्रहक करेंगे. आवश्यकता पड़ने पर जिला पदाधिकारी से कर्मी की मांग की जायेगी.
कर संग्रह व्यवस्था होगी दुरुस्त : निगम आयुक्त ने कर संग्रह की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि कर संग्रह की स्थिति ठीक नहीं है. इसे कारगर बनाया जायेगा. उन्होंने कर संग्राहक को निर्देश दिया कि वे 50 हजार से अधिक टैक्स बकायेदारों की सूची तैयार करें और उनसे मिल कर टैक्स भुगतान का अनुरोध करें. यदि कोई परेशानी होती है तो नियमानुकूल कार्रवाई की जायेगी. नोटिस भी भेजा जायेगा. इसके साथ ही शहरवासियों से नियमित टैक्स संग्रह की व्यवस्था की जाय. उन्होंने इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही के लिए जिम्मेदार कर्मी पर कार्रवाई की बात कही.
नगर आयुक्त ने की कर संग्रह व पेयजलापूर्ति योजना की समीक्षा
खुद करेंगे स्थलीय जांच
नगर आयुक्त ने निगम क्षेत्र में चलने वाले योजनाओं के संदर्भ में यह स्पष्ट कर दिया कि बिना स्थलीय जांच के किसी भी विपत्र का भुगतान नहीं होगा. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि जिन योजनाओं में गड़बड़ी पायी जायेगी उस मामले में संबंधित कर्मी व संवेदक के विरुद्ध ठोस कार्रवाई होगी. उन्होंने सफाई प्रभारी को निर्देश दिया कि प्रतिदिन शहर से कूड़े का उठाव हो. साथ ही अवैध तरीके से सड़क पर गिट्टी-बालू रखने वाले लोगों पर भी कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










