त्वरित व सुलभता से मिले न्याय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2016 5:57 AM
विज्ञापन
निर्देश. पटना हाइकोर्ट के न्यायाधीश ने मुंगेर न्यायालय का किया निरीक्षण मुंगेर न्यायालय का सोमवार को पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश व मुंगेर न्याय मंडल के निरीक्षी न्यायाधीश न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार सिंह ने निरीक्षण किया. इसके बाद उन्होंने न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक कर न्यायिक व्यवस्था को त्वरित व सुलभ बनाने के निर्देश दिया. मुंगेर […]
विज्ञापन
निर्देश. पटना हाइकोर्ट के न्यायाधीश ने मुंगेर न्यायालय का किया निरीक्षण
मुंगेर न्यायालय का सोमवार को पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश व मुंगेर न्याय मंडल के निरीक्षी न्यायाधीश न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार सिंह ने निरीक्षण किया. इसके बाद उन्होंने न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक कर न्यायिक व्यवस्था को त्वरित व सुलभ बनाने के निर्देश दिया.
मुंगेर : पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं मुंगेर न्याय मंडल के निरीक्षी न्यायाधीश न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार सिंह सोमवार को मुंगेर न्यायालय का निरीक्षण किये और न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक कर न्यायिक व्यवस्था को त्वरित व सुलभ बनाने के निर्देश दिया. मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुषमा सिन्हा सहित सभी अपर सत्र न्यायाधीश व न्यायिक दंडाधिकारी मौजूद थे.
न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार सिंह ने जिला जज के कक्ष में न्यायाधिशों व न्यायिक दंडाधिकारियों के साथ बैठक की और पूरी व्यवस्था की जानकारी ली. वे न्यायाधिशों से न्यायिक प्रक्रिया के संदर्भ में बातचीत की. साथ ही न्यायिक व्यवस्था में मध्यस्थतता पद्धति को कारगर ढंग से लागू करने के निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मुंगेर में पिछले दिनों जो एडीआर भवन का उद्घाटन किया गया है. उसका भरपूर उपयोग किया जाना चाहिए. ताकि लोगों को सुलभ न्याय मिल सके. न्यायालय में लंबित कांडों की भी उन्होंने समीक्षा की और उसके निष्पादन की दिशा में कारगर व्यवस्था के निर्देश दिये. इस अवसर पर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश दानपाल सिंह, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अंजना कुमारी लाल आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










