सुरक्षा थी चाक- चौबंद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2016 5:55 AM

विज्ञापन

मुंगेर : महामहिम के मुंगेर आवासन के दौरान सुरक्षा की चाक-चौबंध व्यवस्था की गयी है. मुंगेर परिसदन में पुलिस पदाधिकारी के साथ ही जवान तैनात हैं, जबकि पूरे किला परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. मुंगेर परिसदन से योगाश्रम गेट तक जवानों की तैनाती की गयी है. महामहिम के चंडिका स्थान जाने […]

विज्ञापन

मुंगेर : महामहिम के मुंगेर आवासन के दौरान सुरक्षा की चाक-चौबंध व्यवस्था की गयी है. मुंगेर परिसदन में पुलिस पदाधिकारी के साथ ही जवान तैनात हैं, जबकि पूरे किला परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. मुंगेर परिसदन से योगाश्रम गेट तक जवानों की तैनाती की गयी है. महामहिम के चंडिका स्थान जाने को लेकर मुंगेर परिसदन से चंडिका स्थान तक पुलिस पदाधिकारी के साथ जवानों को तैनात किया गया था. चंडिका स्थान में एसडीओ डॉ कुंदन कुमार, एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा, कोतवाली थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा सुरक्षा की कमान संभाले हुए थे. मंगलवार की सुबह महामहिम हेलीकॉप्टर से पटना लौटेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन