मतदान बहिष्कार को ले ग्रामीणों ने निकाली रैली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 May 2016 5:32 AM
विज्ञापन
रोड नहीं तो वोट नहीं सहित अन्य मांगों को ले करेंगे वोट बहिष्कार बरियारपुर : बरियारपुर प्रखंड में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव का मतदान आगामी 14 मई को होना है. मतदान को लेकर वार्ड संख्या 6 एवं 7 के मतदाताओं ने सोमवार को मतदान नहीं करने का निर्णय लिया और रैली निकाल कर विरोध प्रकट किया. […]
विज्ञापन
रोड नहीं तो वोट नहीं सहित अन्य मांगों को ले करेंगे वोट बहिष्कार
बरियारपुर : बरियारपुर प्रखंड में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव का मतदान आगामी 14 मई को होना है. मतदान को लेकर वार्ड संख्या 6 एवं 7 के मतदाताओं ने सोमवार को मतदान नहीं करने का निर्णय लिया और रैली निकाल कर विरोध प्रकट किया. रैली का नेतृत्व अविनाश कुमार कर रहे थे
रैली में शामिल पुरुष-महिलाएं दोनों वार्डों का भ्रमण किया और हाथों में स्लोगन लिखा हुआ तख्तियां लेकर नारेबाजी की. ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं, राजाडांढ़ नाला का पक्की निर्माण नहीं तो वोट नहीं, रेलवे लाइन पर रास्ता नहीं तो वोट नहीं एवं पेयजल की मांग कर रहे थे. अविनाश कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा रतनपुर पंचायत को उपेक्षित रखा गया. यहां के ग्रामीण समस्याओं से त्रस्त हैं.
उन्होंने बताया कि पूर्व में भी आमरण अनशन के साथ ही जिलाधिकारी, प्रमंडलीय आयुक्त, राज्य मानवाधिकार आयोग तक गांव की समस्याओं से अवगत कराया गया. लेकिन आजतक कोई सुविधा नहीं ली गयी. इतना ही नहीं ऋषिकुंड हॉल्ट पर रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान अबतक कई लोगों की जान जा चुकी है. बावजूद समपार फाटक का निर्माण कराया गया. रैली में आशा देवी, गेनी देवी, दुलारी देवी, मंजरी देवी, विमल राय, बाल्मिकी चौधरी, दिवेश चौधरी, रामननंदन राय सहित दर्जनों महिलाएं पुरुष शामिल थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










