महिला गिरफ्तार, छह किलो गांजा बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Apr 2016 1:27 AM
विज्ञापन
शामपुर मुहल्ले में की गयी छापेमारी 78 हजार रुपये नकद व दो बोतल शराब बरामद मुंगेर : शहर के शामपुर मुहल्ले में पुलिस ने मंगलवार को छापा मार कर प्रतिबंधित गांजा बेचते संगीता देवी नामक महिला को गिरफ्तार किया. जबकि उसके घर से छह किलो 200 ग्राम गांजा व 78 हजार रुपये नगद जब्त की […]
विज्ञापन
शामपुर मुहल्ले में की गयी छापेमारी
78 हजार रुपये नकद व दो बोतल शराब बरामद
मुंगेर : शहर के शामपुर मुहल्ले में पुलिस ने मंगलवार को छापा मार कर प्रतिबंधित गांजा बेचते संगीता देवी नामक महिला को गिरफ्तार किया. जबकि उसके घर से छह किलो 200 ग्राम गांजा व 78 हजार रुपये नगद जब्त की गयी. जब्त गांजा की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बतायी जा रही. पुलिस गांजा कारोबार के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
पंचायत चुनाव को लेकर मंगाया गया था गांजा : एसपी आशीष भारती ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि वासुदेवपुर ओपी क्षेत्र के शामपुर में पंचायत चुनाव को लेकर बड़े पैमाने पर गांजा मंगाया गया है. जहां पर गांजा का कारोबार हो रहा है. छापेमारी के लिए एक
महिला गिरफ्तार, छह…
टीम का गठन किया गया. टीम ने शामपुर निवासी विकास मोदी के घर में छापेमारी की. जहां से उसकी पत्नी संगीता देवी को गांजा बेचते पुलिस ने गिरफ्तार किया. महिला घर के खिड़की पर बैठ कर गांजा बेचती थी. पुलिस ने जब घर की तलाशी ली तो दो पैकेट व एक थैले में छह किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया. जबकि मंगलवार को बेचे गये गांजा से जमा 78 हजार रुपये भी बरामद किया गया. वहां से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, दो बोतल शराब भी बरामद की गयी. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विकास मोदी अपने घर में तो कारोबार करता ही था.
साथ ही गांजा को थाेक विक्रेता के रूप में दूसरे क्षेत्रों में भी बिक्री के लिए भेजता था. उन्होंने कहा कि इस कारोबार के नेटवर्क से जुड़े लोगों की शिनाख्त कर उसे भी गिरफ्तार किया जायेगा. छापेमारी में महिला थानाध्यक्ष रीता कुमारी, वासुदेवपुर ओपी प्रभारी राजीव रंजन, पूरबसराय कुमार सन्नी, लड़ैयाटांड ओपी प्रभारी अविनाश चंद्रा व सशस्त्र बल शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










