पुलिसकर्मियों की प्रोन्नति समिति की हुई बैठक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Apr 2016 6:02 AM
मुंगेर : मुंगेर के पुलिस उपमहानिरीक्षक वरुण कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बुधवार को पुलिसकर्मियों के प्रोन्नति समिति की बैठक हुई. जिसमें प्रमंडल के सभी छह जिलों के पुलिसकर्मियों के प्रोन्नति पर विचार विमर्श के बाद मुहर लगायी गयी. बैठक में मुंगेर के पुलिस अधीक्षक आशीष भारती एवं लखीसराय के एसपी अशोक कुमार सिंह मौजूद […]
मुंगेर : मुंगेर के पुलिस उपमहानिरीक्षक वरुण कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बुधवार को पुलिसकर्मियों के प्रोन्नति समिति की बैठक हुई. जिसमें प्रमंडल के सभी छह जिलों के पुलिसकर्मियों के प्रोन्नति पर विचार विमर्श के बाद मुहर लगायी गयी. बैठक में मुंगेर के पुलिस अधीक्षक आशीष भारती एवं लखीसराय के एसपी अशोक कुमार सिंह मौजूद थे. मुंगेर प्रमंडल के मुंगेर, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, खगडि़या एवं बेगूसराय जिले में पदस्थापित आरक्षी से लेकर हवलदार,
जमादार व पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के प्रोन्नति पर निर्णय लिया गया. पुलिसकर्मियों के सेवा के दौरान किये गये कार्य एवं कार्य अवधि को ध्यान में रख कर प्रोन्नति की सूची तैयार की गयी है. जिसमें पीटीसी के प्रशिक्षित जवानों से लेकर एएसआइ तक के अधिकारियों को शामिल किया गया है. एएसआइ को प्रोन्नति देकर एसआइ अर्थात अवर निरीक्षक बनाया जाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










