जमीन विवाद में युवक को मारी गोली, गंभीर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Apr 2016 5:11 AM

विज्ञापन

मुंगेर : पीरी बाजार थाना क्षेत्र के लोसघानी गांव निवासी गोपाल कुमार सिंह के 18 वर्षीय पुत्र अमन कुमार को उनके ही चाचा मुन्ना कुमार सिंह ने मंगलवार को गोली मार दी. गोली युवक के गरदन के पिछले हिस्से में लगी है और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने उसे इलाज के […]

विज्ञापन

मुंगेर : पीरी बाजार थाना क्षेत्र के लोसघानी गांव निवासी गोपाल कुमार सिंह के 18 वर्षीय पुत्र अमन कुमार को उनके ही चाचा मुन्ना कुमार सिंह ने मंगलवार को गोली मार दी. गोली युवक के गरदन के पिछले हिस्से में लगी है और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर में भरती कराया. जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. लखीसराय जिले के लोसघानी निवासी गोपाल कुमार

सिंह ने बताया कि उनका पुत्र अमन कुमार सुबह में टाल से भूसा लाने गया था. घर वापसी के क्रम में पहले से ही घात लगाये बैठे मुन्ना कुमार सिंह ने उसे रोक कर गोली मार दी. गोली अमन के गरदन के पिछले हिस्से में लगी और वह वहीं पर गिर पड़ा. घायल अमन को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना को लेकर अमन के बयान पर मुन्ना कुमार सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि घटना का कारण जमीनी विवाद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन