मारपीट के अलग-अलग घटना में दो वृद्ध घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Apr 2016 5:10 AM
विज्ञापन
मुंगेर : अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को हुई मारपीट की घटना में दो वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसे इलाज के लिए परिजनों ने सदर अस्पताल में भरती कराया है. जहां दोनों का इलाज चल रहा. घायल के बयान पर दूसरे पक्ष के लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. शहर के कोतवाली […]
विज्ञापन
मुंगेर : अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को हुई मारपीट की घटना में दो वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसे इलाज के लिए परिजनों ने सदर अस्पताल में भरती कराया है. जहां दोनों का इलाज चल रहा. घायल के बयान पर दूसरे पक्ष के लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित छोटी केलाबाड़ी निवासी अशोक मंडल की पत्नी नीलम देवी ने बताया कि पड़ोस के क्रांति साव उनसे तू- तू मे-मे करने लगे. विरोध करने पर मारपीट किया. जिसमें उनका सिर फट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गयी. परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया.
वहीं सफियाबाद ओपी क्षेत्र के फरदा गांव स्थित मालिक टोला में मंगलवार को राम बालक कुंवर एवं रामदेव कुंवर के बीच जमीनी विवाद को लेकर जम कर मारपीट हुई. जिसमें राम बालक कुंवर गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. दोनों ही मामले में दोनों पक्षों द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










