स्लाइनिंग में हुई गड़बड़ी, परिजनों का हंगामा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Apr 2016 1:52 AM
मुंगेर : सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सोमवार को एक मरीज को सलाइनिंग करने के दौरान हुई गड़बड़ी के कारण मरीज के परिजन काफी भड़क उठे. जिसके कारण आक्रोश में आकर परिजनों ने वार्ड में रखे सलाइनिंग की बोतलों व स्टैंड को उठा कर चिकित्सक की ओर फेंक दिया. जिसमें चिकित्सक बाल-बाल बचे.प्राप्त समाचार […]
मुंगेर : सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सोमवार को एक मरीज को सलाइनिंग करने के दौरान हुई गड़बड़ी के कारण मरीज के परिजन काफी भड़क उठे. जिसके कारण आक्रोश में आकर परिजनों ने वार्ड में रखे सलाइनिंग की बोतलों व स्टैंड को उठा कर चिकित्सक की ओर फेंक दिया. जिसमें चिकित्सक बाल-बाल बचे.प्राप्त समाचार के अनुसार सफियाबाद निवासी उपेंद्र प्रसाद यादव ने अपनी पुत्री सोनी भारती को इमरजेंसी वार्ड में भरती कराया.
वे उल्टी व दस्त से काफी परेशान थी. चिकित्सक के निर्देश पर नर्स ने मरीज के हाथ में सलइनिंग के लिए इंट्राकेट लगाया. किंतु इंट्राकेट की सूई नस में प्रवेश नहीं करने के कारण मरीज का हाथ फूलने लगा. जिसे देख मरीज काफी घबराने लगी. इसी बात को लेकर उनके परिजन काफी आक्रोशित हो गये. परिजनों को आक्रोशित देख नर्स वहां से निकल कर दूसरे वार्ड में चली गयी. तब तक एक कंपाउंडर ने परिजनों को समझा-बुझा कर शांत किया तथा खुद से मरीज के दूसरे हाथ में सलाइनिंग सेट लगा दिया.
किंतु दूसरे बार भी मरीज के नस में सलाइनिंग सेट की सूई प्रवेश नहीं की तथा दूसरा हाथ भी फूलने लगा. जिसे देख परिजन पूरी तरह भड़क गये. गुस्साये परिजन इमरजेंसी वार्ड में खूब हो हंगामा करने लगे तथा सलाइनिंग सेट लगे स्टैंड व पानी के अन्य बोतलों को चिकित्सक के आर फेंक दिया. जिसमें चिकित्सक बाल- बाल बचे. परिजन अपने मरीज को लेकर किसी निजी क्लिनिक में इलाज करवाने चले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










