मुंगेर : दो गुटों में गोलीबारी, तनाव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Apr 2016 6:31 AM
विज्ञापन
मुंगेर : वासुदेवपुर ओपी क्षेत्र के शामपुर व बगचपरा गंगा घाट पर शुक्रवार की देर रात दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई, जिससे पूरा इलाका थर्रा गया. इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. लेकिन गांव में तनाव व्याप्त है. गोलीबारी की पुष्टि एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा ने की. लेकिन इस […]
विज्ञापन
मुंगेर : वासुदेवपुर ओपी क्षेत्र के शामपुर व बगचपरा गंगा घाट पर शुक्रवार की देर रात दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई, जिससे पूरा इलाका थर्रा गया. इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. लेकिन गांव में तनाव व्याप्त है. गोलीबारी की पुष्टि एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा ने की. लेकिन इस संबंध में अबतक किसी पक्ष द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है.
पहले कहा सुनी फिर गोलीबारी
शामपुर गांव में लगे समरसेबल पर शुक्रवार की शाम गांव के ही एक व्यक्ति का साला स्नान कर रहा था. जबकि उक्त स्थल पर स्नान करना मना है. कुछ देर तक जब वह स्नान करता रहा तो गांव के एक व्यक्ति ने उसे नहाने से मना किया.
उसका कहना था कि वहां महिलाएं पानी लेने आती है. इसी बात को लेकर दो पक्ष के बीच में कहा सुनी होने लगी. दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी हुई. रात के 11 बजे बगचपरा घाट पर दोनों के बीच गोलीबारी हुई. इस पर भी विवाद थमा नहीं और देर रात में भी दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई.
वासुदेवपुर के शामपुर व बगपचरा गंगा घाट पर की घटना
स्नान करने से मना करने पर हुआ विवाद
दोनों पक्षों में जम कर की गयी गोलीबारी
चलायी गयी 100 राउंड गाेलियां
दोनों पक्षों की ओर से लगभग 100 चक्र गोलियां चलायी गयी. लेकिन एक बार भी पुलिस नहीं पहुंची. गांव में तनाव व्याप्त है. कभी भी यह लड़ाई विस्फोटक बन सकती है. एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिली है, लेकिन अबतक दोनों पक्षों में से किसी ने थाना में आवेदन नहीं दिया है. उन्होंने बताया कि वासुदेवपुर ओपी पुलिस को घटनास्थल पर जानकारी लेने के लिए भेजा गया है. अगर कोई नहीं पहुंचता है तो पुलिस के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










