महिला सेल चालू नहीं होने पर भड़के डीएम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Apr 2016 6:28 AM

विज्ञापन

जिलाधिकारी ने नशामुक्ति केंद्र का किया निरीक्षण, जतायी नाराजगी मुंगेर : जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह ने शनिवार को सदर अस्पताल स्थित नशामुक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण किया. नशामुक्ति केंद्र के अधूरे निर्माण कार्य को देख जिलाधिकारी भड़क उठे तथा निर्माण कार्य को अविलंब पूरा करने का निर्देश दिये. इसके अलावे उन्होंने पुरुष वार्ड का भी […]

विज्ञापन

जिलाधिकारी ने नशामुक्ति केंद्र का किया निरीक्षण, जतायी नाराजगी

मुंगेर : जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह ने शनिवार को सदर अस्पताल स्थित नशामुक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण किया. नशामुक्ति केंद्र के अधूरे निर्माण कार्य को देख जिलाधिकारी भड़क उठे तथा निर्माण कार्य को अविलंब पूरा करने का निर्देश दिये. इसके अलावे उन्होंने पुरुष वार्ड का भी निरीक्षण किया. जिलाधिकारी जैसे ही नशामुक्ति केंद्र पहुंचे, वैसे ही वहां पर मौजूद चिकित्सक व स्टाफ नर्स उन्हें अचानक वहां पहुंचे देख भौंचक्क रह गये.
जिलाधिकारी ने नशामुक्ति केंद्र के वार्डों का जायजा लिया तथा वहां पर मौजूद नोडल पदाधिकारी डॉ अताउर रहमान से अद्यतन जानकारी ली. जिलाधिकारी को जब यह पता चला कि अबतक नशामुक्ति केंद्र में महिला सेल चालू नहीं हो पाया है, तो वे भड़क उठे. उन्होंने कहा कि पुरुषों से अधिक महिलाओं का वार्ड तैयार होना जरूरी है.
उन्होंने जल्द से जल्द महिला सेल के निर्माण कार्य को पूरा कर वार्ड को सुसज्जित करने का निर्देश दिया. साथ ही नशामुक्ति केंद्र पर इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही. मौके पर सिविल सर्जन डॉ श्रीनाथ, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिन्हा, डीपीएम मो. नसीम, डॉ फैजउद्दीन सहित अन्य चिकित्सा कर्मी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन