बिजली के तार की चिनगारी से एक घर राख, बच्ची झुलसी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Apr 2016 4:09 AM
मुंगेर सदर : प्रखंड के तारापुर दियारा पंचायत स्थित टोटाहा गांव में गुरुवार को बिजली के तार से निकली चिनगारी से एक घर जल कर राख हो गया. इस घटना में जहां एक बच्ची झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गयी. वहीं हजारों की संपत्ति की जल कर खाक हो गयी. टोटाहा निवासी मुरलीधर […]
मुंगेर सदर : प्रखंड के तारापुर दियारा पंचायत स्थित टोटाहा गांव में गुरुवार को बिजली के तार से निकली चिनगारी से एक घर जल कर राख हो गया. इस घटना में जहां एक बच्ची झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गयी. वहीं हजारों की संपत्ति की जल कर खाक हो गयी. टोटाहा निवासी मुरलीधर मंडल अपनी पत्नी के साथ दोपहर में नौवागढ़ी बाजार गया था. वह अपने दो साल की बच्ची अंजली को घर में ही सोया छोड़ दिया था.
इधर उनके घर के उपर से गुजरी बिजली की तार से निकली चिनगारी घर के छप्पर पर गिरा और आग लग गयी. जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते, तब तक घर जल कर राख हो गया. ग्रामीणों ने जब बच्ची के चीखने की आवाज सुनी तो उसे घर से बाहर निकाला. आग में फंस जाने के कारण बच्ची झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गयी. जिसका इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है. मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी भुवनेश्वर यादव ने पीडि़त परिवार को 6800 रुपये मुआवजा एवं खाद्यान्न के लिए 3000 रुपये के अलावे पलास्टिक सीट भी उपलब्ध कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










