जमालपुर से खगड़िया गयी छह बोगी, लौटी मात्र तीन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Apr 2016 3:54 AM
जमालपुर : 73461 अप खगड़िया-जमालपुर सवारी गाड़ी बुधवार को रेलयात्रियों के लिए कष्टदायक साबित हुआ. छह बोगियों वाली इस ट्रेन के एक डब्बे में तकनीकी खराबी उत्पन्न हो गयी. इसके कारण पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर रेल डिवीजन के उमेशनगर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन घंटों रुकी रही. यात्रियों ने जम कर हंगामा किया तथा […]
जमालपुर : 73461 अप खगड़िया-जमालपुर सवारी गाड़ी बुधवार को रेलयात्रियों के लिए कष्टदायक साबित हुआ. छह बोगियों वाली इस ट्रेन के एक डब्बे में तकनीकी खराबी उत्पन्न हो गयी. इसके कारण पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर रेल डिवीजन के उमेशनगर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन घंटों रुकी रही.
यात्रियों ने जम कर हंगामा किया तथा अंत में लाचार होकर रेल प्रशासन द्वारा तकनीकी खराबी वाली बोगी सहित तीन बोगियों को काट कर वहीं छोड़ दिया गया. मात्र तीन बोगी के साथ ही यह ट्रेन काफी विलंब से चल कर जमालपुर पहुंची. स्थिति ऐसी बनी कि बाद में जमालपुर से बेगूसराय जाने वाली 73454 डाउन ट्रेन को भी मात्र तीन बोगियों के साथ चलाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










