मुंगेर-खगड़िया-बेगूसराय के बीच नियमित रेल सेवा प्रारंभ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Apr 2016 4:57 AM

विज्ञापन

सिगनल में तकनीकी खराबी के कारण 10 मिनट विलंब से खुली ट्रेन मुंगेर : मुंगेर-खगडि़या-बेगूसराय के बीच मंगलवार से नियमित ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ हो गया. इसके साथ ही आम यात्रियों का गंगा पुल पर सफर भी शुरू हो गया. जमालपुर से मुंगेर होते हुए पहली यात्री ट्रेन संख्या 73452 डाउन बेगूसराय-तिलरथ के बीच चली. […]

विज्ञापन

सिगनल में तकनीकी खराबी के कारण 10 मिनट विलंब से खुली ट्रेन

मुंगेर : मुंगेर-खगडि़या-बेगूसराय के बीच मंगलवार से नियमित ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ हो गया. इसके साथ ही आम यात्रियों का गंगा पुल पर सफर भी शुरू हो गया. जमालपुर से मुंगेर होते हुए पहली यात्री ट्रेन संख्या 73452 डाउन बेगूसराय-तिलरथ के बीच चली. वैसे पहली ट्रेन प्रात: 6 बजे से खुलनी थी जो लगभग 15 मिनट विलंब से खुली और 6:32 मिनट पर मुंगेर स्टेशन पहुंची.
सिगनल में आयी तकनीकी खराबी .
मंगलवार की सुबह जमालपुर-मुंगेर-बेगूसराय सवारी गाड़ी प्रात: 06:32 बजे मुंगेर स्टेशन पहुंची और 10 मिनट विलंब से 06:42 मिनट पर खुली. विलंब का कारण मुंगेर स्टेशन में लगे सिगनल में तकनीकी खराबी बतायी गयी. जिसके कारण लगभग 10 मिनट ट्रेन स्टेशन में रूकी रही. स्टेशन अधीक्षक आदित्य कुमार साह ने बताया कि जमालपुर-बेगूसराय सवारी गाड़ी जमालपुर से ही विलंब से खुली और मुंगेर स्टेशन पहुंची.
मुंगेर स्टेशन में सिगनल में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण सिगनल नहीं दिया जा सका. जबकि दोपहर में जब खगडि़या के लिए ट्रेन खुली तो उस समय सिगनल के तकनीकी खराबी को दूर कर लिया गया और सिगनल के माध्यम से ही ट्रेन को खोला गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन