पंचायत चुनाव. मुंगेर, बरियारपुर, जमालपुर व धरहरा में होगा नामांकन

Updated:
विज्ञापन

होली बाद बंधेगा चुनावी समा सदर अनुमंडल में होली के बाद पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी. 27 से बरियारपुर व 29 से जमालपुर प्रखंड में नामांकन होगा. चुनाव को लेकर जहां पंचायत व गांव में राजनीतिक सरगरमी तेज है. वहीं प्रत्याशी होली के अवसर को भुनाने में लगे हैं. मुंगेर : […]

विज्ञापन

होली बाद बंधेगा चुनावी समा

सदर अनुमंडल में होली के बाद पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी. 27 से बरियारपुर व 29 से जमालपुर प्रखंड में नामांकन होगा. चुनाव को लेकर जहां पंचायत व गांव में राजनीतिक सरगरमी तेज है. वहीं प्रत्याशी होली के अवसर को भुनाने में लगे हैं.
मुंगेर : होली के बाद मुंगेर सदर अनुमंडल के मुंगेर, बरियारपुर, जमालपुर एवं धरहरा में नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी और इसके साथ ही चुनावी समा बंधेगी. सदर अनुमंडल के बरियारपुर प्रखंड में जहां 26 मार्च को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी. वहीं जमालपुर में 28 एवं धरहरा में 30 व सदर प्रखंड में 4 अप्रैल को चुनाव अधिसूचना के साथ नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी. चुनाव को लेकर जहां पंचायत व गांव में राजनीतिक सरगरमी तेज है वहीं प्रत्याशी होली के अवसर को भुनाने में लगे हैं.
स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती: मुंगेर सदर अनुमंडल के मुंगेर व बरियारपुर का कई पंचायत जहां दियारा क्षेत्र है वहीं धरहरा प्रखंड का कई पंचायत नक्सल प्रभावित क्षेत्र है. इन पंचायतों में चुनाव को स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है.
यूं तो जिले में दसों चरण में पंचायत चुनाव हो रहे हैं. जिसके तहत पांच प्रखंड खड़गपुर, टेटियाबंबर, संग्रामपुर, तारापुर व असरगंज में नामांकन की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है. जबकि बरियारपुर, जमालपुर, धरहरा एवं मुंगेर सदर में होली बाद नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होगी. जिन क्षेत्रों में नामांकन खत्म हो चुका है वहां चुनावी समा बंध चुकी है और प्रत्याशी मतदाताओं से रू -ब-रू होने लगे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन