सुरक्षा-व्यवस्था के बीच मुंगेर के 14 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू, 11,376 अभ्यर्थी शामिल
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

Munger Constable Recruitment Exam 2026 : मुंगेर जिले में केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), पटना द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा रविवार को 14 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई. मद्य निषेध सिपाही, गृह विभाग (कारा) में कक्षपाल तथा परिवहन विभाग में चलंत दस्ता सिपाही पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में कुल 11,376 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं. परीक्षा को कदाचारमुक्त और निष्पक्ष बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है.
विज्ञापन
मुंगेर से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट
Munger News : जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है. पहली पाली की परीक्षा सुबह से ही शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए. परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की सख्त जांच की गई, जिसके बाद ही उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया गया. प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा व्यवस्था
परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है. पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को भी लगाया गया है. इसके अलावा केंद्रों के बाहर भी भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है.अभ्यर्थियों की गहन जांच के बाद मिला प्रवेश
पहली पाली के दौरान सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगी थी. सभी परीक्षार्थियों की गहन तलाशी और जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया. परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं पर पूरी तरह रोक लगाई गई है. प्रशासन ने परीक्षार्थियों को निर्देशों का पालन करने की सख्त हिदायत दी है.दूसरी पाली के लिए रिपोर्टिंग समय तय
दूसरी पाली की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग समय दोपहर 1 बजे निर्धारित किया गया है. दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी. जिला प्रशासन ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पूरे जिले में सतर्कता बरती जा रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










